BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बुलेट से आई पटाखे की आवाज तो पुलिस करेगी कार्रवाई

बुलेट से आई पटाखे की आवाज तो पुलिस करेगी कार्रवाईअमृतसर। बुलेट बाइक में आने वाली तेज पटाखे की आवाज से लोग कई बार दहशत में आ जाते हैं। इस बाइक के इंजन से निकलने वाली पटाखे की आवाज इतनी तेज होती है कि अचानक से लोग डर जाते हैं। इसी के चलते अब पुलिस इस तरह की बाइकों पर सख्ती दिखा रही है। इसके तहत धारा 188 का मामला दर्ज किया जा रहा है। अब अगर बुलेट बाइक में पटाखे की आवाज आई तो इसके लिए जुर्माना तो भरना ही पड़ेगा साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। 

अमृतसर प्रशासन ने इसके खिलाफ कार्रवाई की ठान ली है। हर जगह नाकों पर खड़े होकर पुलिस बुलेट को चेक कर या तो मामला दर्ज कर रही है या फिर बुलेट को कब्जे में ले रही है। पुलिस का कहना है की जो लोग बुलेट के पटाखे डालते है, अगर वहां में कोई कमज़ोर दिल वाला व्यक्ति गुजर रहा हो तो उसे बुलेट के पटाके की आवाज से कुछ भी हो सकता है। कार्रवाई के तहत पुलिस अब तक वह लगभग 35 से 40 चालान काट चुकी है। ट्रैफिक इंचार्ज डी जतिंदर के अनुसार इस तरह की बुलेट बाइक चलाने वालों पर 188 के तहत मामला भी दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद कोर्ट की तरफ से भारी जुर्माना या फिर सजा भी हो सकती है। सुनाई जा सकती है। साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More