BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

योगी सरकार की फिर लगी आधी रात की क्लास, बस स्टेशनों पर वाई-फाई

योगी सरकार की फिर लगी आधी रात की क्लास, बस स्टेशनों पर वाई-फाईलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ लगातार एक्शन में नजर आ रहे है। सीएम योगी की आधी रात की क्लास बीती रात भी जारी रही। जिसमें अभी तक के ऐलान 100 दिन में लागू करने का फैसला किया गयाहै। योगी आदित्यनाथ ने रोडवेज बस स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा देने और अगले पांच सालों में 70 लाख लोगों को रोजगार देने का ऐलान किया है। 

 

योगी सरकार का आधी रात तक का एक्शन शनिवार को भी जारी रहा। आधी रात तक चली बैठक में पीडब्लूडी, परिवहन औऱ नगर विकास मंत्रालय ने अपना 100 दिन का एजेंडा मुख्यमंत्री के सामने रखा। आपको बता दें कि यूपी में रोडवेज की हालत खस्ता है। योगी सरकार इसको चमकाने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में यूपी के बस अड्डों को वाई-फाई से जोडऩे की तैयारी है। हफ्ते में आधी रात की आखिरी बैठक में उन सभी फैसलों को 100 दिन में लागू करने का फैसला हुआ, जिनमें से ज्यादातर पहले ही सामने आ चुके हैं।

 

योगी सरकार ने ये नई पहल शुरू की है-जिसमें शाम छह बजे के करीब बैठक शुरू होती है जो आधी रात तक चलती है। इस तरह की पहली बैठक तीन अप्रैल को हुई थी। आधी रात की बैठक में अब तक कई बड़े फैसले लिए जा चुके हैं। साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More