BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अब्दाल शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई, अल्पसंख्यक समाज की ली बैठक

अब्दाल शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई, अल्पसंख्यक समाज की ली बैठकधौलपुर । राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अबूवकर नकवी ने कहा है कि भाजपा राज में ही अल्पसंख्यक समाज को सम्मान मिला है, जबकि अन्य राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को महज वोट बैंक समझ कर उनका उपयोग किया है। भाजपा प्रत्याशी शोभारानी कुशवाहा के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान नकवी ने यह बात कही। धौलपुर पहुंचे नकवी ने गुरुवार रात को शाह अब्दाल शाह बाबा की मजार पर चादरपोशी भी की। इस मौके पर नकवी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने प्रदेश में कौमी भाईचारे तथा अमन और चैन के लिए दुआ भी की। 

उधर, जनसंपर्क के दौरान सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने कहा कि राज्य सरकार ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित कीं हैं, जबकि कांग्रेस ने वोटों की राजनीति के लिए अल्पसंख्यक समुदाय का उपयोग किया है। राजस्थान वक्फ विकास परिषद के चेयरमैन अब्दुल सगीर खान ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधि के रूप में मुझे चेयरमैन बनाकर जो भरोसा उन्होंने हमारी कौम पर किया वह हमें बनाए रखना होगा। शुक्रवार को नकवी, सगीर खान तथा यूनुस खान ने तलैया, पटपरा, जगन तिराहा तथा संतर रोड इलाके में जनसंपर्क करते हुए लोगों से भाजपा को जिताने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान भाजपा महामंत्री शरीफ खान, भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी, पूर्व वाइस चेयरमैन मुश्ताक कुरैशी, जाहिद कुरैशी, अलीमुद्दीन अंसारी, रहीस सामी, मीडिया प्रभारी विजय त्यागी, सगीर जाफरी, पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव एवं धीरेन्द्र सिंह यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More