देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । तेल विपणन कंपनियों ने वित्त वर्ष के अंतिम दिन शुक्रवार की रात पेट्रोल के दाम 3.77 रूपए व डीजल के दाम 2.91 रूपए प्रति लीटर घटाने का ऎलान किया है। नई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।
इससे पहले 15 जनवरी को पेट्रोल 0.42 रूपए व डीजल के दाम 1.03 रूपए प्रति लीटर बढाने का ऎलान हुआ था जिससे पहले 1 जनवरी को पेट्रोल के दाम 1.29 रूपए व डीजल के दाम 0.97 रूपए प्रति लीटर बढाने का ऎलान किया गया था। बता दें,तब तेल दाम में बढोतरी क्रूड के दाम बढने के कारण की गई है। तेल कंपनियों ने 15 दिसंबर को पेट्रोल के दाम 2.21 रूपए व डीजल के दाम 1.79 रूपए प्रति लीटर बढाने का ऎलान किया था।
बता दें,पेट्रोल और डीजल के दाम तय करने की जिम्मेदारी सरकार की नहीं है। ये तेल कंपनियों के जिम्मे है। सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने 15 व 30 तारीख को पेट्रोल डीजल के दाम में संशोधन करतीं हैं। लेकिन इस बार एसेंबली चुनावों के चलते भाव बदले नहीं गए थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
E20 पेट्रोल के चलते EV और CNG कारों की मांग में बढ़ोतरी, कुछ मॉडल के लिए 168 दिन तक इंतजार
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत
आज से देशभर में लागू हुए 6 बड़े बदलाव : रेल सफर महंगा, आधार जरूरी, कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता