BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

लालू पुत्र तेजप्रताप यादव ने आरएसएस के मुकाबले बनाया "डीएसएस"

लालू पुत्र तेजप्रताप यादव ने आरएसएस के मुकाबले बनाया पटना । बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने आरएसएस की तर्ज पर धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (डीएसएस) का गठन किया है। आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप ने मंगलवार को नए संगठन की घोषणा करते हुए कहा कि डीएसएस को राष्ट्रीय स्तर पर फैलाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि डीएसएस में हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धमों के लोग शामिल होंगे। यह संगठन आरएसएस और योगी आदित्यनाथ के संगठन हिंदू युवा वाहिनी का मुकाबला करने को तैयार है। तेजप्रताप ने कहा,डीएसएस आरक्षण के मुद्दे पर आरएसएस को खदेड देगा। आरक्षण हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। हम आरएसएस की मनमानी नहीं चलने देंगे। डीएसएस के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तेजप्रताप को पहले आरएसएस का प्रशिक्षण लेने की सलाह दे दी। उन्होंने कहा, तेजप्रताप को पहले आरएसएस की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। उसके बाद कोई संगठन बनाने की बात करनी चाहिए। प्रशिक्षण लेने के बाद संगठन की असफलता का शक कम हो जाएगा। बिना प्रशिक्षण के असफलता का भय बना रहेगा। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More