देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
खातों से हुई है शोपिंग और पेटीएम द्वारा निकाली धनराशि
पुत्रियों के पिता ने एसएसपी से लगाई गुहार
बैंक मैनेजर नही दिया संतोषजनक जबाब
सौंख। पिछले माह दो बहनों के एक साथ बैंक खातों में से पैसे उड़ा लिये। खातों में जमा धनराशि से पेटीएम और कुछ शोपिंग भी की है। पता चला जब दोनों बहनों ने खातों को चैक कराया। इसे लेकर लड़कियों के पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है और कार्यवाही की मांग की है।
कस्बा के निकटवर्ती गांव तसिया निवासी मोहनसिंह की पुत्री नीलम चैधरी और भावना चैधरी है। इनके खाते स्थानीय स्टेट बैंक में है। इन दोनों बहनों ने पिछले कई माह से खातों से कोई लेन-देन नही किया था। इसके बाद 5 फरवरी को मोहन सिंह ने दोनों पुत्रियों की शादी कर दी थी। शादी के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनों बहनों के बैंक खातों से शोपिंग करना शुरू कर दिया और कुछ पैसे पेटीएम के द्वारा निकाले गये। इस बारे में नीलम चैधरी बताया कि 17 मार्च को जयपुर से मेरे पास फोन आया था कि आपके एसबीआई बैंक खाते से 53 हजार रूपये निकाले जा चुके इसकी जानकारी सम्बन्धित शाखा में पहुंचकर कर लें। जब दोनों बहनें नीलम चैधरी और भावना चैधरी अपनी ससुराल से अपने गांव आयी और पिता मोहन सिंह के साथ स्थानीय स्टेट बैंक पहुंची और बैंक खातों को चैक किया तो छोटी पुत्री भावना चैधरी के खातें से भी दस हजार रूपये भी पैसे निकाले जा चुके थे। मोेहन सिंह सहित दोनों बहनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। इस सम्बंध में मोहन सिंह ने दोनों बेटियों के साथ स्टेट बैंक के शाखा प्रबन्धक से बात की तो शाखा प्रबन्धक ने उच्चाधिकारियों के नाम प्रार्थना पत्र लिखने की बात कही। लेकिन कोई संतोषजनक जबाब नही मिला। मोहन सिंह का कहना है कि दोनों बेटियों के खाता संख्याओं पर मोबाइल मेसेज करने की सुविधा भी चालू थी लेकिन पैसे निकलने का दोनों पुत्रियों मे से किसी के मोबाइल पर कोई मेसेज नही आया। इसे लेकर तसिया निवासी मोहन सिंह ने दोनों पुत्रियों के बैंक खाता संख्याओं के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कठोर कार्यवाही की मांग की है।













Related Items
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यस बैंक को दिया 2,209 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस
वेस्ट बैंक में इजरायलियों के साथ झड़प में 14 फिलिस्तीनियों की मौत
यूरोपीय निवेश बैंक के वैश्विक निदेशक ने इरेडा के सीएमडी से मुलाकात की