BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यूपी के बाद अब पीएम का गुजरात चुनावों पर फोकस! सांसदों को नाश्ते पर बुलाया

यूपी के बाद अब पीएम का गुजरात चुनावों पर फोकस! सांसदों को नाश्ते पर बुलायानई दिल्ली । यूपी के बाद अब पीएम मोदी गुजरात चुनावों की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। पीएम मोदी आज नई दिल्ली में पीएम आवास पर गुजरात के बीजेपी सांसदों के साथ मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी गुजरात के इन बीजेपी सांसदों के साथ नाश्ता करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नाश्ते पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी आने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए सांसदों को सफलता का मंत्र बता सकते हैं। 

ज्ञातव्य है कि गुजरात में इस वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले पीएम मोदी इसी माह 7 और 8 मार्च को गुजरात दौरे पर भी गए थे। पीएम मोदी के इस गुजरात दौरे को गुजरात के आगामी चुनावों से जोडकर देखा जा रहा है। 

गुरुवार को यूपी के सांसदों को भी बुलाचा नाश्ते पर:

ज्ञातव्य है कि पीएम मोदी ने गुरुवार को यूपी के सांसदो को भी नाश्ते पर बुलाया था। पीएम मोदी के साथ अमित शाह भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने यूपी के सांसदों को जीत की बधाई दी और साथ में चेतावनी भी दी। पीएम ने कहा कि सांसद यूपी में पुलिस और दूसरे अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूर रहें। उन्होनें कहा कि जो भी अधिकारी गलत काम करेगा, उसे सजा मिलेगी। साथ ही उन्होनें सीएम पर दबाव ना बनाने के लिए भी कहा। यूपी जीत के बाद अब पीएम ने सांसदों को आम चुनाव के लिए भी तैयारी शुरू कर देने को कहा है।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More