BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

शशिकला, पन्नीरसेल्वम के झगड़े के बाद AIADMK का चुनाव चिह्न जब्त

शशिकला, पन्नीरसेल्वम के झगड़े के बाद  AIADMK का चुनाव चिह्न जब्तचेन्नई । तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के बाद एआईएडीएमके पर कब्जा जमाने की कोशिश में लगे शशिकला कैंप को चुनाव आयोग से बुधवार को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने बुधवार को तमिलनाडु में सत्ताधारी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (एआईएडीएमके) के चुनाव चिह्न (दो पत्ती) को ही जब्त कर लिया है। चुनाव आयोग का कहना है कि दोनों गुटों में से कोई भी इस चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं करेगा। आपको बता दें कि सत्ताधारी गुट की अगुवाई महासचिव वी. के. शशिकला कर रही हैं, जबकि दूसरे गुट का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम कर रहे हैं। शशिकला अभी जेल में हैं। 

ऐसे निर्वाचन आयोग के पास तीन विकल्प थे। आयोग या तो शशिकला गुट को या पन्नीरसेल्वम गुट को चिन्ह आवंटित कर दे या चिन्ह को फ्रीज कर दे। लेकिन, चुनाव आयोग ने तीसरा विकल्प चुनना ही बेहतर समझा है। चुनाव आयोग ने कहा है कि दोनों गुटों को अलग-अलग चुनाव चिह्न भी दिए जा सकते हैं। गौरतलब है कि तमिलनाडु की आरके नगर विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को विधानसभा उपचुनाव होना है। ऐसे में चिह्न के आवंटन का मामला महत्वपूर्ण था। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता प्रतिनिधि चुनी गई थीं। लेकिन, उनके निधन के कारण यहां उप चुनाव होना है। एआईएडीएमके उप महासचिव टीटीवी दिनकरन सत्ताधारी दल से आरके नगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। पन्नीरसेल्वम गुट ने ई. मधुसूदन को मैदान में उतारा है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More