BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

MCD चुनाव: AAP ने 14 प्रत्याशी बदले

MCD चुनाव: AAP ने 14 प्रत्याशी बदलेनई दिल्ली । एमसीडी चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी अपने 14 उम्मीदवारों के टिकट काट दिए हैं। अब इनकी जगह नए लोगों को पार्टी ने मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। 

इससे पहले भी पार्टी ने एक अन्य उम्मीदवार का टिकट बाद में काट दिया जब उसे पता चला था कि उसके खिलाफ आपराधिक केस है। अब तक पार्टी 272 वार्डü के लिए 267 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक परफॉरमेंस में कमी के चलते उम्मीदवार बदले गए हैं। बता दें, पंजाब चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित हुए जबकि आम आदमी पार्टी ने 10 तारीख की रात तक 272 वार्ड के लिए 248 उम्मीदवारों के नाम का ऎलान कर दिया था। दिल्ली में जब कि चुनाव घोषित ही नहीं हुआ था। 

इससे पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि राज्य निर्वाचन आयोग राजनीतिक दबाव के आगे झुक गया है और दिल्ली सरकार की परियोजनाओं पर नजर आने वाले आम शब्द को ढंकने का आदेश देकर उसने संविधान को कुचलने का काम किया है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पाण्डेय और पार्टी विधायक सोमनाथ भारती ने आयोग को अलग-अलग पत्र लिख फैसले पर ताज्जुब जताया और आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्था अपने राजनीतिक हुक्मरानों के अधीनस्थ के तौर पर काम कर रही है। पाण्डेय ने इस बात को लेकर सवाल किया कि जिन कार्यक्रमों के नाम में भारतीय और जनता या इंडियन और नेशनल शब्द जुडे हैं, उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा,आयोग ने तय प्रक्रियाओं की परवाह भी नहीं की और दिल्ली सरकार एवं आप को नोटिस जारी किया।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More