देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गोरखपुर ।। योगी आदित्यनाथ के उ.प्र. के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार अपने गृह जनपद गोरखपुर जा रहे हैं। योगी के आने की खबर से ही गोरखपुर में जश्न का माहौल है। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने पूरे शहर को होर्डिग और बैनर से पाट दिया है।
जगह जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, वहीं प्रसाशन भी सीएम के प्रथम आगमन को लेकर कमर कस चुका है।
टूटी हुई सडक़ों की मरम्मत की गई। नालियों में फॉगिंग की जा रही है, फुटपाथों और अन्य जगह रंगाई पुताई चल रही है, प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है।
इस संबंध में भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता सतेंद्र सिन्हा का कहना है कि योगी जी के गोरखपुर आने से पूरा शहर दीपावली मनाएगा। एयरपोर्ट से लेकर एमपी कॉलेज तक पूरे रास्ते में पुष्प वर्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओ और आम आदमी में गजब उत्साह देखा जा रहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई