BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

शिमला। हमीरपुर जिले में भोरंज आरक्षित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिये कांग्रेस ने अंतिम समय में पूर्व में घोषित प्रत्याशी प्रेम कौशल का टिकट काटकर प्रोमिला देवी को थमा दिया है। सोमवार को कांग्रेस ने प्रोमिला देवी को भोरंज सीट से प्रत्याशी घोषित किया। पहली बार उसे विधानसभा का टिकट मिला है। प्रोमिला देवी इलाके से दो बार जिला परिषद सदस्य चुनी गई हैं। इससे पहले रविवार को कांग्रेस हाईकमान ने प्रेम कौशल को प्रत्याशी घोषित किया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश चैहान ने बताया कि प्रेम कौशल का टिकट काट कर प्रोमिला देवी को दिया गया है। पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। वह मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।   इस उपचुनाव के लिये मतदान 9 अप्रैल को होना है जबकि मतगणना 13 अप्रैल को की जाएगी।इस बीच अंतिम समय में प्रेम कौशल का टिकट काटे जाने को लेकर विभिन्न कयास लगाए जा रहे हैं। प्रेम कौशल की तुलना में प्रोमिला देवी की हल्के में अच्छी खासी पकड़ इसकी वजह बताई जा रही है। दरअसल पार्टी के अधिकतर कार्यकर्ता पे्रम कौशल को प्रत्याशी बनाने के विरोध थे। वह दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। वर्ष 1998 में कांग्रेस टिकट पर पहली बार उन्होंने चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2007 में टिकट न मिलने पर बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसके बाद कांग्रेस ने प्रेम कौशल को पार्टी से बाहर कर दिया था। वर्ष 2012 में प्रेम कौशल की पार्टी में पुनः वापसी हुई थी। भोरंज में कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह के कारण ही भाजपा इसका लाभ उठाती रही और अब यह उपचुनाव सरकार व संगठन के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है क्योंकि कुछ माह के बाद ही प्रदेश के विस चुनाव हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

सिरसा। जिले के रोगियों को अब डायलिसिस के लिए दिल्ली या जयपुर नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि अब सिरसा के नागरिक अस्पताल में डायलिसिस सेंटर शुरु हो गया है। इस सेंटर में बी पी एल परिवार फ्री में इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। सिरसा के नागरिक अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत स्थापित सेंटर की शुरुवात हो गई है। अब मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों से सस्ती दरों पर यहाँ डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी।    नागरिक अस्पताल सिरसा के सिवल सर्जन डॉ सूरजभान कम्बोज ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सरकार की आेर से पीपीपी के तहत आज डायलिसिस सेण्टर की शुरुवात हो गई है। इससे लोगो को बहुत लाभ मिलेगा। बी पी एल परिवार के लोगो को फ्री में ये सुविधा दी जाएगी जिसके इलाज का खर्चा सरकार द्वारा दिया जायेगा। बाकि लोगो के लिए कम पैसे में इलाज किया जायेगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

आगरा । उल्लास, उत्साह और उमंग के साथ 26वें ताज महोत्सव की शुरूआत हुई। पहले दिन मशहूर गायक और लिटिल चैम्प के जज जावेद अली ने सुरों की शाम से चार चांद लगा दिए। कुंद कुन और कहने को जश्ने बहार है, जैसे गीतों से जावेद ने ताज महोत्सव की शुरुआत की।  बातचीत में जावेद अली ने बताया की वो इस समय सारे गामा पा के लिटिल चैम्प को भले ही जज कर रहे हों, पर जब मासूम प्यारे-प्यारे बच्चों को एलिमिनेट करना पड़ेगा, तो वो समय जानबूझकर कुंए में कूदने जैसा ही रहेगा। उन्होंने कहा की सारेगामा उन्हें बहुत पसंद है और वो इसे होस्ट भी कर चुके हैं। ताज महोत्सव का अनावरण आगरा के कमिश्नर चन्द्रकांत और डीएम गौरव दयाल की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन के बाद स्वागत उद्बोधन और फिर ताज महोत्सव का स्वागत गीत गाया गया। इस दौरान यशभारती से सम्मानित गायक मुरारी लाल शर्मा की टीम के द्वारा प्रस्तुत ब्रज की होली और मयूर नृत्य के आनंद भी लोगों ने ल‍ि‍या। म्यूजिकल नाईट के लिए मशहूर गायिका मनीषा की आवाज सुन लोग थिरकने पर मजबूर हो गए।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

भरतपुर । शहर में रविवार को जगन्नाथपुरी की तर्ज पर भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। रथयात्रा श्री जगन्नाथ यात्रा समिति भरतपुर व इस्काॅन वृन्दावन के सहयोग से निकाली गई। रथयात्रा से पूर्व मार्ग को पानी से धुलवाकर साफ किया गया। इससे पहले जगन्नाथ जी की आरती एवं भजन संगीत के आयोजन हुए, जिसमें जिला कलेक्टर डा. नरेन्द्रकुमार गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं सहित भक्तजनों ने भाग लिया।  रथयात्रा स्थानीय चंन्दन गार्डन मैरिज होम बीनारायण गेट से प्रारम्भ होकर बिजलीघर चैराहा, मथुरा गेट, चैर्बुजा, गंगा मन्दिर, जामा मस्जिद, लक्ष्मण मन्दिर, कोतवाली व कुम्हेर गेट होती हुई जय शिव मैरिज होम तोप सर्किल पर सम्पन्न हुई। प्रातः भगवान श्री जगन्नाथ जी का आगमन चन्दन गार्डन पर हुआ। जिसके पश्चात छप्पन भोग तथा महाआरती तथा महिमा गुणगान का कार्यक्रम हुआ। रथ यात्रा का शहर के बाजारों में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को देखने के लिए बाजारों में लोग पंहुचे। हर कोई भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ को खीचनें का पुण्य कमाना चाहता था। रथ यात्रा में भगवान के भक्त भगवान के भक्ति गीतों पर झूमते हुए जा रहे थे। रथ यात्रा का स्वागत समस्त शहर में व्यापार महासंघ के विभिन्न संगठनों द्वारा तोरण द्वार, पुष्प वर्षा व जलपान आदि से किया गया। भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजा अर्चना, जगह-जगह मन्दिरों में की गई। भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ की उँचाई 25 फुट की रखी गई। रथ यात्रा के आगे-आगे देश विदेश से सैंकडों की संख्या में भक्तजनों ने भाग लिया। इस अवसर पर वृन्दावन इस्काॅन से संरक्षक राधाश्याम सुन्दरदास, श्रीजगन्नाथ यात्रा समिति भरतपुर के संरक्षक संजीव गुप्ता, अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष सुभाष जिन्दल, महामंत्री महेश सिंघल, कोषाध्यक्ष राजेश चन्ददएडवोकेट, मुकेश चन्द, प्रचार एवं प्रसाद मंत्री देवेन्द्र गुप्ता, एवं मोहन लाल मित्तल व विक्की सहित शहर के लोगों के द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में शामिल रहे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि भाजपा ने आरएसएस के एजेंडे को पूरा करने के लिए ही क्षत्रिय समाज से छांटकर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया है। भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य को आगे कर ओबीसी समाज की वोट तो हासिल कर ली, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया है। भाजपा ने दलित और ओबीसी समाज के साथ ब्राह्मणों की भी उपेक्षा की है।  प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में आदित्यनाथ योगी और उनके सहयोगियों के शपथ लेने के तुरंत बाद मायावती ने कहा कि वर्तमान में भाजपा ने अपने आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के एजेंडे पर चलकर खासकर उत्तर प्रदेश में ओबीसी अन्य पिछड़ा वर्ग और ब्राहमणों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने क्षत्रिय समाज के योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बना दिया जबकि इस बार चुनाव में उन्होंने पिछड़ी जाति से आने वाले भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को आगे कर किसी न किसी रूप में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का आश्वासन देकर ओबीसी वोट बटोरा। ब्राहमण समाज नाराज न हो तो भाजपा ने ये बोल दिया कि मौर्य को आगे कर पिछड़ों के वोट ले लेंगे और फिर ब्राह्मण को मुख्यमंत्री बना देंगे भाजपा ने दोनों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री के पास ज्यादा कुछ नहीं होता। मौर्य और डा. दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाने की बजाय योगी अगर कैबिनेट मंत्री बना देते तो एकाध विभाग उन्हें मिल जाता। पिछड़ों और ब्राह्मणों को भाजपा से सावधान रहने की हिदायत देते हुए मायावती ने कहा कि भाजपा योगी को आगे कर ध्रुवीकरण के आधार पर 2019 का लोकसभा चुनाव लडऩा चाहती है क्योंकि भाजपा के लोगों को मालूम है कि जब केन्द्र की भाजपा सरकार अपने तीन साल के दौरान लोकसभा के चुनावी वायदों का एक चौथाई भी पूरा नहीं कर सकी है, तब फिर ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनावों में किए गए वायदे कैसे पूरा करेगी। मायावती ने कहा कि उन्होंने इन्हीं कारणों से शपथ ग्रहण समारोह के बहिष्कार का फैसला किया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

पटना । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कल योगी आदित्यनाथ शपथ लेंगे। लखनऊ में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ के नाम पर पार्टी ने मुहर लगा दीे। योगी के सीएम चुने जाने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा हैे।  तेजस्वी ने कहा कि योगी मुख्यमंत्री पद के लिये योग्य नहीं हैं, क्योंकि यूपी की जनता विकास चाहती है, लेकिन इनके आने से विकास कम और विनाश ज्यादा होगो। योगी जोडेंगे कम और तोडेंगे ज्यादा। तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा, यूपी में शांति अमन और भाईचारे की बात रिजल्ट के कुछ दिन बाद ही देखने को मिल गया था। जिस तरह से बीजेपी के विधायकों ने गुंडागर्दी की,अधिकारियों को धमकाने का काम किया। तेजस्वी ने योगी की आलोचना करते हुए यूपी के लिये ठीक नहीं बताया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अंबाला । हुनरमंद लोग किसी के मोहताज नहीं होते। काबिलियत से खुद मुकाम हासिल करते हैं। इस वाक्या को चरितार्थ किया है अंबाला में पोस्टेड एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी अनुरीत कौर ने। अपने हुनर से सबको मंत्रमुग्ध कर हैदराबाद में आयोजित सिल्क मार्क प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर अंबाला का नाम रोशन कर दिया। लगातार मेहनत करते हुए 300 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए अनुरीत इस मुकाम तक पहुंची। कॉलेज लाइफ में छोटे-बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के कारण अनुरीत कौर ने कुछ करने का जज्बा हासिल कर लिया था। इसी मुकाम को हासिल करने के लिए पति और परिजनों के सहयोग से वह हैदराबाद में आयोजित सिल्क मार्क क्वीन का खिताब हासिल कर पाईं।  अपने अनुभव सांझा करते हुए अनुरीत ने बताया कि सिल्क का कपड़ा पूरे देश में सभी उम्र के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है और इसमें सबसे पहले हैदराबाद का नाम आता है, इसलिए देश-विदेश में अपनी ख्याति पहुंचाने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार यह प्रतियोगिता 13 मार्च को हुई। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश की 300 महिलाओं ने आवेदन किया, लेकिन ज्यूरी द्वारा देश-विदेश से सिर्फ सर्वश्रेष्ठ महिलाओं का चयन किया गया। इनमें अनुरीत भी शामिल थीं। प्रतियोगिता के दिन अनुरीत ने सादगी के साथ ज्यूरी मैंबर के सभी सवालों का जवाब तो दिया ही, लेकिन अपने हुनर का परचम लहराते हुए प्रथम स्थान हासिल कर सभी को चकित कर दिया। अनुरीत ने बताया कि उनकी इस जीत के पीछे उनके पति परिजनों का खास योगदान है जो विवाहिता होते हुए भी उनके इस निर्णय में उनका साथ देकर मान-सम्मान बढ़ाया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

राजसमंद । उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने शनिवार को राजसमंद पंचायत समिति परिसर में आयोजित समारोह में आवासहीनों को स्वीकृति पत्र वितरित कर राजसमन्द जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का शुभारंभ किया। उच्च शिक्षा मंत्री माहेश्वरी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री आवास योजना को गरीबों के लिए अपना आवास होने का स्वप्न साकार करने की महत्वाकांक्षी और ऐतिहासिक योजना बताया और आवासहीनों को बधाई देते हुए कहा कि वे अच्छा मकान बनाएं।  मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी और बताया कि योजना के अन्तर्गत राजस्थान में तीन साल में 22 लाख तथा इस साल साढ़े चार लाख गरीबों के मकान बनाए जाएंगे। माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की तारीफ की और कहा कि लोक कल्याण एवं सामुदायिक विकास की अनगिनत योजनाओं व कार्यक्रमों का सूत्रपात तीव्र विकास कर रहा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

गोंडा । चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से बोर्ड परीक्षा में नकल का मुद्दा उठाए जाने को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने एक अनोखी और नई पहल की है। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए अभिनव पहल करते हुए प्रशासन ड्रोन कैमरों की मदद लेने जा रहा है। जिला प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे लगाने का फैसला किया है। इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम दिल्ली से बुलाई जा रही है। ये पहली बार होगा, जब यूपी के किसी जिले में बोर्ड की परीक्षा ड्रोन कैमरों की निगरानी में होगी। नकल के लिए बदनाम माने जाने वाले गोंडा में विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभा में प्रधानमंत्री ने भाषण में इसे प्रमुखता के साथ उठाया था। बहुमत आने के बाद बनने वाली भाजपा सरकार से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक तरबगंज, कर्नलगंज और मनकापुर तहसीलों के साथ सौ से अधिक परीक्षा केन्द्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में है। इन कैमरों को इन्हीं तहसील क्षेत्रों में लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि साल भर पहले जिले को पांच ड्रोन कैमरे मिले थे। कुछ दिन तो इनका इस्तेमाल हुआ, उसके बाद रख दिए गए। यहां तक कि चुनाव में भी इस्तेमाल नहीं किया गया है। अब फिर झाड़ पोंछकर इन्हें बाहर निकाला जा रहा है। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि नई व्यवस्था की कोशिश की जा रही है। इससे नकल माफियाओं के हौसलें पस्त होंगे और परीक्षा की विश्वसनीयता बरकरार रहेगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । होली के आठवें दिन मनाए जाने वाला पर्व शीतला अष्टमी (बास्योड़ा ) इस बार सोमवार को मनाया जाएगा। महिलाएं तडक़े गीत गाते हुए पत्थवारी पूजेंगी और शीतला माता के मंदिरों में भोग लगाएंगी। दूसरी तरफ शनिवार को महिलाएं रांधा-पुआ की तैयारियों में व्यस्त हैं। महिलाएं माता के भोग के लिए कांजी बड़ा, मोहनथाल, गुंजिया, पेठे, सकरपारे, पूड़ी, पापड़ी, हलुआ, राबड़ी, घाट आदि व्यंजन बना रही हैं। शीतला माता के ठंडे पकवानों का भोग लगाने के बाद इस दिन सभी लोग परंपरा के अनुसार ठंडा भोजन करेंगे। रविवार को रांधा पुआ और पूजन की सामग्री की खरीदारी के चलते सुबह से ही बाजारों में रौनक नजर आ रही है। बाजार में मटके, कलश एवं सराई की खूब बिक्री हो रही है। मान्यता के अनुसार शीतला माता के पूजन से माता प्रसन्न होती है और शीतला जनित रोगों का प्रकोप कम होता है।  मेले में सजीं दुकानें  चाकसू स्थित शील की डूंगरी पर गुरुवार को शीतला माता का मेला लगेगा। जयपुर एवं आसपास के जिलों के हजारों श्रद्धालु मेले में आएंगे। मेले में दुकानें सज गई हैं। लोग शीतला माता को भोग अर्पण करने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर परिवार सहित शाम से ही शील की डूंगरी पहुंचना शुरू हो जाएंगे। रामनिवास बाग में भी शीतला अष्टमी पर परंपरागत मेला भरेगा। इस दिन गणगौर पूजने वाली महिलाएं एवं युवतियां स्वांग रचकर बिंदोरियां निकालेंगी।  500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मेले की व्यवस्था चाकसू स्थित शीतला माता मंदिर में गुरुवार को भरने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था 500 से अधिक पुलिस के जवान संभालेंगे। कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरएसी की एक बटालियन भी तैनात की जाएगी। स्थिति पर नजर रखने के लिए दो एडिशनल डीसीपी, आधा दर्जन एसीपी व एक दर्जन थानाधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। मेले पर नजर बनाए रखने के लिए तीसरी आंख की मदद भी ली जाएगी। शीतलाष्टमी का मेला शनिवार शाम से लगना शुरू हुआ। शीतलाष्टमी मेले में जयपुर व उसके आसपास के जिलों से लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। मेले में घुड़ दौड़, ऊंट दौड़ सहित अन्य कई प्रतियोगिताएं भी होती हैं। इसके अलावा सर्कस व अन्य मनोरंजन की व्यवस्थाएं भी रहती हैं। इस मेले में बड़ी संख्या में दुकानें भी सजती हैं। डूंगरी पर भरने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में लोग वाहनों में भरकर पहुंचते हैं।  अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महेंद्र चौधरी ने बताया कि मेले में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाप्ता लगाया गया है। इसमें कई आरएसी बटालियन भी शामिल हैं। कानून व्यवस्था संभालने के लिए आसपास के एक दर्जन थानों का जाप्ता भी मौजूद रहेगा। पुलिस के जवानों ने शनिवार शाम से ही व्यवस्था संभाल ली। मंदिर परिसर व उसके आस-पास सीसीटीवी कैमरों का उपयोग भी किया जा रहा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

टोंक । रंग पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को महादेवाली स्थित शिव मंदिर पर कोली समाज का मेला सम्पन्न हुआ। इस मेले में कोली समाज बंधु सभी स्थानों से टोंक, अजमेर, जयपुर, बयाना, सवाईमाधोपुर, कोटा, बूंदी, भरतपुर, धौलपुर के साथ चंडीगढ़, आगरा, दिल्ली, अहमदाबाद, दाहोद, रतलाम सहित देश के कई हिस्सों से लोग शरीक हुए। मेले में समाज के लोगों की ओर से भगवान शंकर के चूरमा बाटी का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दिन भर मेले में सामाजिक लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात की। वही सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ ही विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते भी तय किए गए। मेले के सफल होने पर समाज के जिलाध्यक्ष अशोक महावर ने प्रशासन व सामाजिक लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कोली समाज के सरंक्षक रामपाल महावर, जिलाध्यक्ष अशोक महावर, बाबूलाल सरपंच पुरानी टोंक, दिनेश बुन्देल, महेन्द्र महावर, हेमराज महावर, कंवरी कल्याणमल, कल्याणमल छावनी, नरेश महावर, कैलाशचंद महावर, कंवरीलाल पटेल, किशनलाल पटेल, सुरेन्द्र महावर सहित समाज के सैकड़ों महिला पुरूष-युवक युवतियां मौजूद रहे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंडीगढ़। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार बदला -बदली की सरकार है। वे आज पंजाब के मुख्य मंत्री अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के दौरान हुड्डा पत्रकारों से बात कर रहे थे कैप्टन अमरिंद्र के सीएम बनने पर दी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की नई सरकार संविधान पर सवालिया निशान नहीं लगाएगी, अमरेंद्र सिंह ने आज शपथ ली है ।    सुप्रीम कोर्ट का दिया गया फैसला भी इसी का हिस्सा है । हुड्डा ने कहा कि वे खुद केंद्र सरकार पर भी एसवाईएल के पानी के लिए दबाव बनाएंगे । जाट नेताओं के साथ बातचीत के लिए बनी कमेटी पर बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार ने जो वायदा किया था उसे लागू करे, जाट नेताओं से जो पहले समझौता हुआ उसे पूरी तरह खट्टर सरकार माने । जाट नेताओं के साथ सीएम ने जो समझौता किया था, उस पर सरकार अब कायम नहीं है जो की सरासर गलत है । एसवाईएल का हक हरियाणा को मिलेगा जरूर मिलेगा वे इनेलो की तरह थाई के हाथ लगाकर नहीं आएंगे । कांग्रेस हर कुर्बानी के लिए तैयार है ।धर हुड्डा के कैप्टेन अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के मुद्दे पर हवा देते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाण काग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर कैप्टन अमरेंद्र के शपथ ग्रहण समारोह में गए है । एसवाईएल का पानी हरियाणा को देने से इंकार करने वाले के शपथ ग्रहण समारोह में जाने वाले कांग्रेसी नेता प्रदेश के हितैषी नहीं हो सकते । अमरेंद्र ने एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के हरियाणा के हक़ में दिए फैसले के विरोध में मैम्बर ऑफ़ पार्लिमेंट से इस्तीफा दे दिया था । चौटाला ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हम पर बिना चेतावनी के लाठीचार्ज किया था, धरना - प्रदर्शन करके इनेलो पार्टी ने कोई गलत काम नहीं किया । इनलो 6 अप्रैल से रोजाना एसवाईएल के पानी को लेकर धरना- प्रदर्शन करेंगी । अभय चौटाला ने सीएम खट्टर की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जाट आरक्षण मामले पर 45 दिनों से हरियाणा में लोग है और इन लोगों से सरकार का कोई सरोकार नहीं है । सरकार को 20 तारीख से पहले अपना वायदा पूरा करना चाहिए, प्रदेश के सीएम की आरक्षण को लेकर नीयत बिलकुल भी ठीक नहीं है । आगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर चौटाला ने जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने विधायकों को ही नहीं संभाल पा रहे हैं, खट्टर की अपनी ही कुर्सी खतरें में है, वे जनता को छोड़ अपनी ही कुर्सी बचाने की जुगत में जुटे हुए है । साभार-khaskhabar.com        

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More