देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नयी दिल्ली । मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने डीडीसीए और क्रिकेटर से अब नेता बने चेतन चौहान द्वारा दर्ज कराए गए एक आपराधिक मानहानि मामले में आप नेता,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी।
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अभिलाष मल्होत्रा द्वारा मुख्यमंत्री की मौजूदगी पर जोर देने के बाद केजरीवाल मंगल को अदालत के सामने पेश हुए। इसके बाद अदालत ने उन्हें राहत दी। केजरीवाल अपराह्न तीन बजकर 40 मिनट पर अदालत पहुंचे और उन्हें दस हजार रूपये के निची मुचलके तथा इतनी राशि का एक जमानतदार देने पर जमानत दे दी गई।
इस बीच, केजरीवाल ने उनके खिलाफ कार्यवाही खत्म करने का अनुरोध किया जबकि इस मामले में जमानत पर चल रहे निलंबित भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने आरोपमुक्त करने की मांग को लेकर आवेदन दायर किया। अदालत ने डीडीसीए और चौहान को सुनवाई की अगली तारीख एक अप्रैल को उनकी याचिकाओं पर जवाब देने को कहा।
अदालत ने 30 जनवरी को केजरीवाल और आजाद को सम्मन करके कहा था कि उनके बयान पहली नजर में क्रिकेट संगठन और इसके अधिकारियों की प्रतिष्ठा को प्रतिकूल तरीके से प्रभावित करते हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, मुंद्रा पोर्ट से होनी चाहिए : केजरीवाल
दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता का बयान दर्ज करने का आदेश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला