BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पंजाब में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया

पंजाब में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बड़ा कदम उठायाचंडीगढ़ । पंजाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार ने आते ही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बड़ा कदम उठा दिया है। सरकार ने ऐसे आदेश जारी किए हैं, जिससे कई लोगों के पसीने छुटने लगे हैं। शपथ ग्रहण के साथ ही कांग्रेस सरकार एक्शन-मोड में आ गई है। अपने दूसरे कार्यकाल में काफी आक्रामक नजर आ रहे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े तेवर अपनाने के संकेत दिए हैं। सूबे के जमीनी हालात का जायजा लेने को कैप्टन ने सोमवार को पंजाब भवन में राज्य के सभी डीसी, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी के साथ बैठक की। सीएम ने डीसी और एसएसपी को भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। 

 

भ्रष्टाचार के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के लिए तीन दिन का समय निर्धारित किया गया। अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। अधिकारियों से नियमों व संवैधानिक तरीकों से काम करने को कहा गया। काम में तेजी लाने और निगरानी बढ़ाने को डिजिटल प्रणाली अपनाने की हिदायत दी गई। 

 

अधिकारियों से कहा गया कि भ्रष्टाचार के मामलों में अधिकतम तीन दिनों के अंदर नोटिस जारी कर चार्जशीट दायर की जाए। सभी पक्षों की बात सुनी जाए और उचित तरीका अपनाया जाए। सभी अधिकारी अपने जूनियर अधिकारियों के कामकाज की निगरानी रखें और कार्रवाई के बारे में सीनियर अधिकारियों को रिपोर्ट दें। सरकारी मुलाजिमों की भलाई और लोगों को सेवाएं प्रदान करने को विभिन्न कदम उठाए जाएं। सीएम ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सारे अधिकारी तेजी से काम शुरू करेंगे। लोगों को सेवाएं प्रदान करने के मामले में यह तब्दीली दिखनी चाहिए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More