BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यूपी: एक्शन में एंटी रोमियो स्क्वॉड, हिरासत में लिए गए कई मनचले

यूपी: एक्शन में एंटी रोमियो स्क्वॉड, हिरासत में लिए गए कई मनचलेलखनऊ। यूपी के घोषणापत्र में बीजेपी ने महिलाओं और लडकियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाने की बात की थी। अब योगी आदित्यनाथ के सीएम पद संभालते ही इस पर अमल भी शुरू हो गया है। एंटी रोमियो स्क्वॉड के लिए योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी कर दिया है और पुलिस ने मनचलों की धरपकड भी शुरू कर दी है।

 

नए आदेश के तहत जोनल आईजी अपने अपने क्षेत्र के एंटी रोमियो स्कवॉड की मॉनिटर करेंगे। डीजीपी के आदेश के बाद तमाम शहरों में एंटी रोमियों स्कवॉड सडकों पर नजर भी आने लगी हैं। मनचलों को हिरासत में लिया जा रहा है 

 

और लडकियों के स्कूल और कॉलेज के पास से गुजरने वाले लडकों से पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, बांदा सहित कई प्रमुख शहरों में कार्रवाई के साथ बुधवार को लखीमपुर खीरी में एंटी रोमियो स्कवॉड ने गर्ल्स स्कूल के बाहर खडे दर्जनों मनचलों को पकड कर थाने भेज दिया गया। गलती मानते हुए मनचलों ने भविष्य में ऐसी हरकत ना करने की बात कही है। पीलीभीत में कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस की टीम ने पांच लडकों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए मनचलों के परिजनों को बुलाकर उनकी हरकतों की जानकारी दी जा रही है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More