BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भरतपुर में निकली भगवान जगन्नाथजी की रथयात्रा

भरतपुर में निकली भगवान जगन्नाथजी की रथयात्राभरतपुर । शहर में रविवार को जगन्नाथपुरी की तर्ज पर भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। रथयात्रा श्री जगन्नाथ यात्रा समिति भरतपुर व इस्काॅन वृन्दावन के सहयोग से निकाली गई। रथयात्रा से पूर्व मार्ग को पानी से धुलवाकर साफ किया गया। इससे पहले जगन्नाथ जी की आरती एवं भजन संगीत के आयोजन हुए, जिसमें जिला कलेक्टर डा. नरेन्द्रकुमार गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं सहित भक्तजनों ने भाग लिया। 

रथयात्रा स्थानीय चंन्दन गार्डन मैरिज होम बीनारायण गेट से प्रारम्भ होकर बिजलीघर चैराहा, मथुरा गेट, चैर्बुजा, गंगा मन्दिर, जामा मस्जिद, लक्ष्मण मन्दिर, कोतवाली व कुम्हेर गेट होती

हुई जय शिव मैरिज होम तोप सर्किल पर सम्पन्न हुई। प्रातः भगवान श्री जगन्नाथ जी का आगमन चन्दन गार्डन पर हुआ। जिसके पश्चात छप्पन भोग तथा महाआरती तथा महिमा गुणगान का कार्यक्रम हुआ। रथ यात्रा का शहर के बाजारों में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को देखने के लिए बाजारों में लोग पंहुचे। हर कोई भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ को खीचनें का पुण्य कमाना चाहता था। रथ यात्रा में भगवान के भक्त भगवान के भक्ति गीतों पर झूमते हुए जा रहे थे। रथ यात्रा का स्वागत समस्त शहर में व्यापार महासंघ के विभिन्न संगठनों द्वारा तोरण द्वार, पुष्प वर्षा व जलपान आदि से किया गया। भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजा अर्चना, जगह-जगह मन्दिरों में की गई। भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ की उँचाई 25 फुट की रखी गई।

रथ यात्रा के आगे-आगे देश विदेश से सैंकडों की संख्या में भक्तजनों ने भाग लिया। इस अवसर पर वृन्दावन इस्काॅन से संरक्षक राधाश्याम सुन्दरदास, श्रीजगन्नाथ यात्रा समिति भरतपुर के संरक्षक संजीव गुप्ता, अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष सुभाष जिन्दल, महामंत्री महेश सिंघल, कोषाध्यक्ष राजेश चन्ददएडवोकेट, मुकेश चन्द, प्रचार एवं प्रसाद मंत्री देवेन्द्र गुप्ता, एवं मोहन लाल मित्तल व विक्की सहित शहर के लोगों के द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में शामिल रहे। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More