BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

उल्लास और उमंग के बीच ताज महोत्सव शुरू, जावेद अली ने बिखेरे सुर

उल्लास और उमंग के बीच ताज महोत्सव शुरू, जावेद अली ने बिखेरे सुरआगरा । उल्लास, उत्साह और उमंग के साथ 26वें ताज महोत्सव की शुरूआत हुई। पहले दिन मशहूर गायक और लिटिल चैम्प के जज जावेद अली ने सुरों की शाम से चार चांद लगा दिए। कुंद कुन और कहने को जश्ने बहार है, जैसे गीतों से जावेद ने ताज महोत्सव की शुरुआत की। 

बातचीत में जावेद अली ने बताया की वो इस समय सारे गामा पा के लिटिल चैम्प को भले ही जज कर रहे हों, पर जब मासूम प्यारे-प्यारे बच्चों को एलिमिनेट करना पड़ेगा, तो वो समय जानबूझकर कुंए में कूदने जैसा ही रहेगा। उन्होंने कहा की सारेगामा उन्हें बहुत पसंद है और वो इसे होस्ट भी कर चुके हैं। ताज महोत्सव का अनावरण आगरा के कमिश्नर चन्द्रकांत और डीएम गौरव दयाल की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन के बाद स्वागत उद्बोधन और फिर ताज महोत्सव का स्वागत गीत गाया गया। इस दौरान यशभारती से सम्मानित गायक मुरारी लाल शर्मा की टीम के द्वारा प्रस्तुत ब्रज की होली और मयूर नृत्य के आनंद भी लोगों ने ल‍ि‍या। म्यूजिकल नाईट के लिए मशहूर गायिका मनीषा की आवाज सुन लोग थिरकने पर मजबूर हो गए। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More