देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । तीस साल तक भारतीय समुद्री सीमा का प्रहरी रहे भारतीय नौसेना का विमान वाहक पोत आईएनएस विराट होटल और एक विमान संग्रहालय में तब्दील हो जाता, लेकिन रक्षा मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश सरकार की 50 फीसदी साझेदारी का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार ने आईएएनएस विराट को एक विमान संग्रहालय में तब्दील करने का प्रस्ताव 26 अक्टूबर, 2016 को दिया था। इसमें व्यावसायिक स्तर की पर्यटक और आतिथ्य सुविधाएं भी होतीं।
भामरे ने कहा, आंध्र प्रदेश सरकार ने प्रस्तावित विशेष उद्देश्यीय वाहन (एसपीवी) के प्रस्ताव में रक्षा मंत्रालय के साथ 50 प्रतिशत साझेदारी का अनुरोध किया था। मंत्री ने कहा, रक्षा मंत्रालय ने साझेदारी के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया और इस फैसले से आध्र प्रदेश सरकार को पिछले साल 14 दिसम्बर को अवगत करा दिया गया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
हिमाचल जा रहे हैं तो पहले से करा लें होटल बुकिंग, नहीं ताे ठिठुरती ठंड में बितानी होगी रात !
नए साल में झारखंड के लोगों को लग सकते हैं बिजली के “झटके”, कीमतें 25 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव