BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

एयरफोर्स अधिकारी अनुरीत कौर ने किया अंबाला का नाम रोशन

एयरफोर्स अधिकारी अनुरीत कौर ने किया अंबाला का नाम रोशनअंबाला । हुनरमंद लोग किसी के मोहताज नहीं होते। काबिलियत से खुद मुकाम हासिल करते हैं। इस वाक्या को चरितार्थ किया है अंबाला में पोस्टेड एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी अनुरीत कौर ने। अपने हुनर से सबको मंत्रमुग्ध कर हैदराबाद में आयोजित सिल्क मार्क प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर अंबाला का नाम रोशन कर दिया। लगातार मेहनत करते हुए 300 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए अनुरीत इस मुकाम तक पहुंची। कॉलेज लाइफ में छोटे-बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के कारण अनुरीत कौर ने कुछ करने का जज्बा हासिल कर लिया था। इसी मुकाम को हासिल करने के लिए पति और परिजनों के सहयोग से वह हैदराबाद में आयोजित सिल्क मार्क क्वीन का खिताब हासिल कर पाईं। 

अपने अनुभव सांझा करते हुए अनुरीत ने बताया कि सिल्क का कपड़ा पूरे देश में सभी उम्र के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है और इसमें सबसे पहले हैदराबाद का नाम आता है, इसलिए देश-विदेश में अपनी ख्याति पहुंचाने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार यह प्रतियोगिता 13 मार्च को हुई। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश की 300 महिलाओं ने आवेदन किया, लेकिन ज्यूरी द्वारा देश-विदेश से सिर्फ सर्वश्रेष्ठ महिलाओं का चयन किया गया। इनमें अनुरीत भी शामिल थीं। प्रतियोगिता के दिन अनुरीत ने सादगी के साथ ज्यूरी मैंबर के सभी सवालों का जवाब तो दिया ही, लेकिन अपने हुनर का परचम लहराते हुए प्रथम स्थान हासिल कर सभी को चकित कर दिया। अनुरीत ने बताया कि उनकी इस जीत के पीछे उनके पति परिजनों का खास योगदान है जो विवाहिता होते हुए भी उनके इस निर्णय में उनका साथ देकर मान-सम्मान बढ़ाया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More