BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

फैज़ाबाद अयोध्या शनिधाम पीठाधीश्वर स्वामी हरी दयाल मिश्र ने 25 फरवरी को ख़ास खबर से ख़ास बातचीत में में सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी की थी और कहा था कि अखिलेश सरकार जायेगी, बीजेपी सरकार बनाएगी। उनकी भविष्यवाणी सच होने की मुहर सभी ने लगाई। वहीं रविवार को शनिधाम में भक्तों का तांता लगा रहा। शनिपीठाधीश्वर स्वामी हरि दयाल मिश्र ने सही खबर चलाने के लिए ख़ास खबर के जिला प्रतिनिधि महेंद्र त्रिपाठी को शुभकामनाएं देकर निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आशीर्वाद दिया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोटा। यूपी चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न कोटा में भी देखने को मिला। कोटा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस एतिहासिक जीत पर जमकर जश्न मनाया ओर एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई। इस दौरान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत की होली मनाई। वहीं पत्रकारो से बातचीत में विधायक शर्मा ने कहा की जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तब से हर समाज, हर तबके के लोगों का विकास हुआ है। पिछले 70 सालो में इस देश को पूर्व कांग्रेस सरकार ने पिछड़ा बना दिया है, लेकिन नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश सुरक्षित हो गया है। जिस देश को सोने की चिडिय़ा कहा जाता था वहीं मान सम्मान अब फिर से मिल रहा है। साभार-khaskhabar.com    

Read More

अमृतसर । पंजाब में कांग्रेस की जीत पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि इस चुनाव ने पंजाब के दुष्टों का अहंकार तोड़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की जीत से यहां कांग्रेस का पुनर्जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए तोहफा है। उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपने खरीदे हुए पप्पूओं से सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल की नीयत में खोट था। उन्होंने कहा कि अब बदले की भावना से काम नहीं करके पंजाब की खुशहाली के लिए निस्वार्थ भाव से काम करना होगा। साभार-khaskhabar.com    

Read More

कोटा। स्टेशन और नए कोटा क्षेत्र में एसबीआई बैंक के तीन एटीएम से बदमाशों ने इतनी सफाई के साथ एटीएम से 17 लाख रुपए की रकम गायब कर दी कि चार दिन तक इसकी भनक तक नहीं लगी। चार दिन बाद एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी को इसका पता चला तो हडक़म्प मच गया। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने एटीएम के साफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर एटीएम को हैक कर अलग-अलग दिनों में रकम निकाल ली। एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी ने अन्य शहर के अन्य एटीएम की भी जांच शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि यह रकम ज्यादा भी हो सकती है। भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  एटीएम में नहीं मिले वारदात के कोई निशान आममौर पर एटीएम में चोरी का प्रयास होने पर कोई निशान या हथियार का उपयोग करने से पता चल जाता है, लेकिन इस मामले में इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया गया कि चार दिन तक बैंक को इसकी भनक तक नहीं लगी। वारदात का पता तब चला जब एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी को यह देखने में आया कि एटीएम से ग्राहकों ने पैसा कम निकाला लेकिन एटीएम पैसा ज्यादा खर्च बता रहा है। इस पर एटीएम की कैश ट्रे को चेक कियागया तो पैसा गायब मिला। एटीएम के हर भाग की जांच की गई लेकिन कहीं गड़बड़ी नहीं मिली। कंपनी की टेक्निकल टीम ने बताया कि बदमाशों ने कैश लोडिंग के पहले ही सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कर दी थी और पैसा डालते ही रकम उड़ा ली। इसी वजह से कैश निकालने के बाद बैंक को भी भनक नहीं लगी। एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी ने दी जानकारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई के शहर में 70 से ज्यादा एटीएम हैं। एटीएम लगाने से लेकर रख-रखाव की जिम्मेदारी एम्फेसिस लिमिटेड कंपनी की है। एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी ने एम्फेसिस को जानकारी दी कि स्टेशन रोड स्थित रॉयल टाउन, खेड़ली फाटक स्थित लार्ड कृष्णा स्कूल के सामने और तलवंडी में एसबीआई के एटीएम से पैसा गायब है। जांच में पता चला कि 17 लाख 50 हजार रुपए से ज्यादा की रकम गायब है। हर एटीएम से 4 से 6 लाख रुपए गायब है। पुलिस के भी उड़ गए होंश चोरी के तरीके ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। कोटा की विशेष पुलिस टीमें पिछले दिनों से कोटा और यूपी के कई शहरों में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन की मदद से बदमाशों की पहचान कर ली है। इधर, भीमगंजमंडी सीआई भैरूलाल ने बताया कि पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी बदमाशों की तलाश भी जारी है।साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में मतों की गिनती 78 मतगणना केंद्रों पर होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना से संबंधित सभी आवश्यक इंतजाम व तैयारी कर ली है। राज्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 403 विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना शनिवार 11 फरवरी को सुबह आठ बजे से शुरू होगी 72 जनपदों में एक-एक मतगणना केंद्र बने है जबकि तीन जनपद आजमगढ़, कुशीनगर तथा अमेठी में दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।    जनपद अमेठी में तिलोई व अमेठी विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना मनीषी महिला विद्यालय गौरीगंज तथा जगदीशपुर सुरक्षित व गौरीगंज विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज में होगी। जनपद कुशीनगर की खड्डा, पडरौना, कुशीनगर, हाटा व रामकोला सुरक्षित विधान क्षेत्रों की मतगणना उदित नारायण इंटर कॉलेज, पडरौना में तथा तमकुहीराज व फाजिलनगर विधान क्षेत्रों की मतगणना उदित नारायण डिग्री कॉलेज पडरौना कुशीनगर में होगी।   श्री वेंकटेश ने बताया कि जनपद आजमगढ़ कीअतरौलिया, निजामाबाद, फूलपुर पवई, दीदारगंज एवं लालगंज विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना एफसीआई आजमगढ़ तथा गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़ एवं मेहनगर विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना एग्रीकल्चर पीजी कॉलेज कोटवा आजमगढ़ में होगी। मतगणना सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए 187 कंपनी केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती भी गई है। मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों के अतिरिक्त पीएसी तथा राज्य पुलिस एवं होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए हैं। आयोग ने मतगणना पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए सभी 403 विधान सभा क्षेत्रों में आयोग के प्रेक्षक भी तैनात किए हैं तथा पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।   मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत आयोग ने थ्री टीयर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश आयोग ने दिए हैं। प्रथम टीयर में लोकल पुलिस, द्वितीय टीयर में स्टेट आर्म्ड पुलिस तथा तृतीय टीयर में सीएपीएफ की तैनाती की जाएगी। मतगणना हाल में संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की आधिकारिक रिकार्डिंग करने के अलावा मीडिया को किसी कैमरे, स्टील अथवा वीडियो की अनुमति नहीं है। इसलि मीडिया और पत्रकारों को मतगणना हाल के अंदर कैमरा स्टैंड ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ईसीआई पासधारकों को हाथ का कैमरा ले जाने की अनुमति दी जा सकती है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बटाला। पिछले दिनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुए हुए हंगामें के अब गुलमेहर कौर के समर्थन में वामदलों ने आवाज बुलंद कर दी है। वामपंथियों ने गुरमेहर कौर के समर्थन में सुक्खा सिंह मेहताब सिंह पार्क में नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गुलमेहर को धमकियां देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन में नेता रणबीर सिंह, गुरमीत सिंह, जरनैल सिंह, रघबीर सिंह व अन्य सदस्यों ने केन्द्र सरकार पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि मोदी सरकार में लगातार देश में जनभावनाओं को भडक़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके चलते देश में असहनशीलता बढ़ रही है। संघ की ओर से गुरमेहर के वीडियों को तोड़-मरोड़ कर प्रचारित किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि संघ परिवार घटिया राजनीति कर रहा है। संघ की ओर से सिखाई जा रही देशभक्ति अंध राष्ट्रवाद है। नेताओं ने कहा कि हम कभी भी देश के लोगों को बांटने की इजाजत नहीं देंगे। इस मौके पर मोहन लाल, अवतार सिंह, जगीर सिंह, गुलजार सिंह, सुलखन मसीह, शमशेर सिंह, अश्वनी कुमार, गुरविंदर सिंह मौजूद थे।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

पानीपत। प्रदेश में गुरुवार को तेज बारिश के साथ गिरे ओलों ने फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया है। इसके चलते गेहूं, सरसों व सब्जी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सुबह से दोपहर तक बादलों के बीच सूर्यदेव की लुकाछिपी चलती रही। इसके बाद तेज हवाओं और बारिश के बीच ओले गिरे। शाम 4 से 5 बजे के बीच हिसार, भिवानी, सिवानी, पानीपत, करनाल के कुछ इलाकों में बारिश के साथ 6 एमएम साइज के ओले भी गिरे। दोपहर तक चली बादलों की लुकाछिपी के बाद करीब 3 बजे कई जिलों में काली घटाएं छा गई और 55 किमी प्रति घंटा की गति से तेज आंधी चलने लगी। सोनीपत, रोहतक में बारिश शुरू हो गई, जो एक घंटे चली। सोनीपत में सबसे ज्यादा 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, रेवाड़ी, जींद सहित कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। तेज हवा के साथ बारिश के कारण गेहूं-सरसों की फसलें खेतों में बिछ गईं। ओलों से गेहूं व सरसों के साथ सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश से करनाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री कम रहा। करनाल में दिन का पारा 24.5 और रात का 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में नागोरी गेट के पास स्थित हनुमान मंदिर पर आसमानी बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद में छेद हो गया। मौसम विभाग के अनुसार सोनीपत में 12, गोहाना में 6, भिवानी में 5, गन्नौर में 3, रोहतक में 9, महम में 2, पानीपत में 1.6 व हिसार में 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे में तेज बारिश हो सकती है व ओले गिर सकते हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

फतेहाबाद। तेज बरसात व ओलावृष्टि के चलते कई गांवों में फसले खराब हो गई। बुधवार देर रात को करीब पौन घंटे हुए ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल नष्ट हो गई। इस नुकसान से पीडि़त किसानों ने सरकार से खराब हुई फसलों की गिरदावरी करा मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव ढाणी सांचला, ढाणी गोपापल, खारखेडी के कई ईलाको मे ओलावृष्टि ने फसलों को नष्ट कर दिया वहीं फतेहाबाद के भिरडाना, काताखेडी सहित दर्जनो गांवो मे हुई तेज बारिश और आंधी के कारण गेंहू की फसल पूरी तरह से खेतों में बिछ गई है। किसानों ने बताया कि कई गेहूं के साथ सरसो की फसल को काफी नुकसान पहुचा हैं। करीब 75 फीसदी फसल नष्ट हो गई है। किसानो ने बताया कि सरकार की ओर से पीएम बीमा योजना बनाई है जिसमे उनके द्वारा प्रिमियम भी भरा गया है, लेकिन बीमा योजना के मापंदडो के अनुसार किसानो को इस नुकसान का लाभ नहीं मिलता, क्योंकि उनके इलाके मे एक या डेढ़ किलोमीटर के दायरे मे ही सारी फसलो को नुकसान हुआ है। किसानो ने सरकार से मांग की है कि सरकार उनकी खराब हुई फसलो की विशेष गिरदावरी करवाए, ताकि पहले से आर्थिक संकट से जूझ रहे किसान को कुछ राहत मिल सकें। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मंडी। अपनी मांगों को लेकर अगामी 28 मार्च को एस.एफ.आई छात्रों के विभिन्न मुद्दों पर विधानसभा का घेराव करेंगे। इसी संबंध में एस.एफ.आई.जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय मण्डी में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान समय में प्रदेश सरकार के द्वारा शिक्षा के निजिकरण व व्यापारीकरण की नीतियों को तेजी से बढावा दिया जा रहा है, जिसके दुष्प्रभावों के उपर चर्चा परिचर्चा की गई। एस.एफ.आई. का मानना है कि प्रदेश सरकार के द्वारा रूसा को 100 करोड़ के लालच में लागू किया था परंतु प्रदेश के महाविद्यालयों का ढांचा अभी तक भी विकसित नहीं हुआ हैं। प्रदेश में लगभग 140 के करीब महाविद्यालय है जिसमें से 50 प्रतिशत महाविद्यालयों के पास अपने भवन नहीं है और प्रदेश सरकार स्मार्ट क्लास रूम देने की बात कर रही थी। प्रदेश सरकार की खोखली घोषणाओं की एस.एफ.आई. ने कड़ी निंदा की है। रूसा को लागू किए हुए चार वर्ष पूरे होने जा रहे है परंतु अभी भी विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा परिणाम घोषित करने की काई ठोस निति तैयार नहीं कर पाया है, जो प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं के लिए चिंताजनक विषय बनता जा रहा है।वहीं सभी महाविद्यालय में प्राध्यापकों अधिकतर पद खाली पड़े है, जिससे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।    केन्द्र की भाजपा कार व प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार शिक्षा के बजट में कटौती करती आ रही है, जिसके चलते गरीब घरों से संबन्ध रखने वाले छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह रहे हैं, जिसको एस.एफ.आई. कतई सहन नहीं करेगी। एस.एफ.आई का तिहास छात्र हितों के लिए संघर्ष रहा है और वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर हो रहे हमलों के खिलाफ एस.एफ.आई. दृढता से आम छात्रों को लामबंद करके आंदोलन तेज करेंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बूंदी। करवर गांव के एक मकान में स्थित किराने की दूकान में गुरुवार को गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई, वहीं मां सहित भाई बहन की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में पिता गंभीर घायल हो गया, जिसे कोटा रेफर किया गया है। सूचना के मौके पर पहुंची दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। प्रशासन के भी अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार धमाका इतना तेज था कि दुकान की पट्टियां भी टूट गई। जानकारी के अनुसार किराने की दुकान में पटाखे भी रखे थे और यहां दुकान चलाने वाला युवक फ्रिज ठीक करने का भी काम करता था। हादसे में मां लाड़ बाई, बहन प्रिया एवं भाई कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पीडि़त परिवार जैन समाज का है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधवा पेंशन में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। 75 वर्ष से अधिक आयु की विधवा महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। साथ ही विशेषजन योग्य लोगों की पेंशन अब 750 रुपये प्रतिमाह होगी। वहीं कन्या विवाह की राशि को भी मुख्यमंत्री ने भी दोगुना करने की घोषणा की है। साभार-khaskhabar.com

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और उनके समर्थक बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मौत की न्यायिक जांच की मांग करते हुए एक दिन की भूख हडताल पर बैठे हैं। यह विरोध प्रदर्शन तमिलनाडु, पुडुचेरी और करइकल के सभी जिला मुख्यालयों पर हो रहा है। यह सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा।   पन्नीरसेल्वम के समूह से जुडे ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कडगम (एआईएडीएमके) के सांसद और विधायक भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। जयललिता का 5 दिसंबर को अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। वह 75 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही थीं। पन्नीरसेल्वम समूह के सदस्यों ने जयललिता के निधन की स्थितियों पर संदेह जताया है। पन्नीरसेल्वम ने मुख्यमंत्री रहने के दौरान जयललिता की मौत की न्यायिक जांच की घोषणा की थी। तमिलनाडु की सरकार ने 6 मार्च को जयललिता की चिकित्सा संबंधी जानकारी को सार्वजनिक करते हुए कहा था कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा मिली थी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More