BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गुरमेहर के समर्थन में वामदलों ने सरकार के खिलाफ जताया रोष

गुरमेहर के समर्थन में वामदलों ने सरकार के खिलाफ जताया रोषबटाला। पिछले दिनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुए हुए हंगामें के अब गुलमेहर कौर के समर्थन में वामदलों ने आवाज बुलंद कर दी है। वामपंथियों ने गुरमेहर कौर के समर्थन में सुक्खा सिंह मेहताब सिंह पार्क में नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गुलमेहर को धमकियां देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन में नेता रणबीर सिंह, गुरमीत सिंह, जरनैल सिंह, रघबीर सिंह व अन्य सदस्यों ने केन्द्र सरकार पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि मोदी सरकार में लगातार देश में जनभावनाओं को भडक़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके चलते देश में असहनशीलता बढ़ रही है। संघ की ओर से गुरमेहर के वीडियों को तोड़-मरोड़ कर प्रचारित किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि संघ परिवार घटिया राजनीति कर रहा है। संघ की ओर से सिखाई जा रही देशभक्ति अंध राष्ट्रवाद है। नेताओं ने कहा कि हम कभी भी देश के लोगों को बांटने की इजाजत नहीं देंगे। इस मौके पर मोहन लाल, अवतार सिंह, जगीर सिंह, गुलजार सिंह, सुलखन मसीह, शमशेर सिंह, अश्वनी कुमार, गुरविंदर सिंह मौजूद थे।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More