BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गुरमेहर के समर्थन में आई ज्वाला गुट्टा, आज दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का मार्च

गुरमेहर के समर्थन में आई ज्वाला गुट्टा, आज दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का मार्चनई दिल्ली। शहीद की बेटी गुरमेहर कौर की देशभक्ति को लेकर दंगल जारी है। आज आरएसएस का छात्र संगठन एबीवीपी दिल्ली यूनिवर्सिटी में मार्च करने जा रहा है। 20 वर्षीय गुरमेहर कौर अपने कॉलेज वापस लौटना चाहती है, पढाई करना चाहती है, लेकिन गुरमेहर की देशभक्ति को लेकर दंगल जारी है। अब इस दंगल में बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भी कूद पड़ी हैं। ज्वाला ने गुरमेहर का समर्थन करते हुए कहा है कि ये दुखद है कि जब कोई शांति की बात कह रहा है तो लोग सिर्फ पाकिस्तान शब्द को लेकर मुद्दा बना रहे हैं। ये भी दुखद है कि कुछ खिलाड़ी भी बिना बात को समझे इसमें शामिल हो गए हैं।

अभिनेता अनुपम खेर शांति की बात को लेकर तो गुरमेहर के साथ हैं, लेकिन उन लोगों से खफा हैं जो गुरमेहर के बहाने राजनीति चमका रहे हैं। देश के गृह राज्य मंत्री किरेण रिजिजू ने ट्वीट किया, कौन शहीद की बेटी के दिमाग में गंदगी भर रहा है।

वहीं, बॉलीवुड के बड़े नाम जावेद अख्तर ने जवाब दिया- मैं उस लडक़ी के बारे में तो नहीं जानता, लेकिन मंत्री जी मुझे ये पता है कि आपके दिमाग में गदंगी कौन भर रहा है। देश के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट सबसे ज्यादा चर्चा और आलोचना में रहा। जिसमें उन्होंने लिखा था कि दो तिहरे शतक उन्होंने नहीं उनके बल्ले ने मारा था। 

अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि अपने पिता की सहादत के लिए युद्ध को जिम्मेदार बताने वाले गुरमेहर के बयान का समर्थन करने वाले पाकिस्तान के समर्थक हैं। उन्हें भारत से बाहर फेंक देना चाहिए। नेता, अभिनेता, खिलाड़ी सभी देशभक्ति के दंगल में अपना अपना दांव खेल रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड के महानायाक अमिताभ बच्चन कह रहे हैं कि मैं ना बोलूं तो बेहतर है।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More