BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कूल मूड में गुरमेहर, विरोध में फोगाट बहनें- जो देशहित में नहीं उसकी बात नहीं

कूल मूड में गुरमेहर, विरोध में फोगाट बहनें- जो देशहित में नहीं उसकी बात नहींनई दिल्ली । डीयू के रामजस कॉलेज के बाहर हिंसा को लेकर उठा विवाद मंगलवार को और जुबानों पर चढ़ता दिख रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाने वाली गुरमेहर कौर ने अब खुद को कैंपेन से अलग कर लिया है। मंगलवार सुबह एक ट्वीट कर गुरमेहर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट पर लिखा, ‘मैं खुद को कैंपेन से अलग कर रही हूं, आप सभी का शुक्रिया, मुझे जो कहना था वो कह चुकी हूं।’ साथ ही उन्होंने छात्रों के वामपंथी संगठन आइसा की ओर से निकाले जाने वाले मार्च के लिए छात्रों को शुभकामना दी और कहा, ‘मार्च में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जमा हों और यह कैंपेन सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि सभी छात्र-छात्राओं के लिए है।’

गुरमेहर ने अपने विरोधियों को जवाब में लिखा, ‘जो भी लोग मेरे साहस पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्हें बताना चाहती हूं कि मैंने उससे कहीं ज्यादा हिम्मत दिखाई।’ अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘यह निश्चित है कि आगे से कोई भी हिंसा और धमकी देने से पहले दो बार जरूर सोचेगा।’

सियासी रंगत दिखाने के बाद भले ही गुरमेहर कौर ने इस विवाद से खुद को अलग कर लिया है और मंगलवार को कूल मूड में कॉफी पीती दिखाई दी हैं। करगिल में शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर ने अपने ट्विटर अकाउंट से कैंपेन वाली तस्वीरें भी हटा ली हैं। ट्विटर पर गुरमेहर ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी है, जिसमें वह बेहद हल्के अंदाज में कॉफी पीती नजर आ रही हैं। फेसबुक पर भी गुरमेहर ने संदेश दिया है और अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदल लिया है। लेकिन इस मामले पर आज पूरे दिन हलचल रहेगी।

रामजस कॉलेज के बाहर हिंसा और एबीवीपी के खिलाफ आज डीयू और जेएनयू के छात्र और शिक्षक आज खालसा कॉलेज से आर्ट फैकल्टी तक प्रदर्शन करेंगे. वाम दलों के छात्रगुटों के इस बड़े प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। दूसरी तरफ गुरमेहर कौर का पहलवान फोगाट बहनों ने विरोध किया है। 

बबीता फोगाट ने ट्वीट किया, ‘जो अपने देश के हक में बात नहीं कर सकती उसके हक में बात करना ठीक है क्या?’ जबकि करगिल के शहीद सुभाष कालिया के पिता एनके कालिया ने गुरमेहर को रेप की धमकी दिए जाने पर ट्वीट कर कहा कि महिला का सम्मान सर्वोपरि है, अपराधियों को दंडित किया जाना चाहिए। 

केजरीवाल ढाई बजे करेंगे उपराज्यपाल से मुलाकात

इस बीच, गुरमेहर को रेप की धमकी के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर ढाई बजे उपराज्यपाल से मिलेंगे और डीयू छात्रा गुरमेहर को रेप की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

दरअसल, गुरमेहर कौर पिछले पांच दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चित है। रामजस कॉलेज में उमर खालिद के विरोध में छात्रों की झड़प के बाद वह लगातार एबीवीपी के खिलाफ कैंपेन चला रही हैं। उसकी दलील है कि वह तंग सोच की सियासी विचारधारा को दिल्ली विश्वविद्यालय में पनपने नहीं देंगी। गुरमेहर के अभियान को समर्थन के साथ साथ विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More