BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एटीएम के साफ्टवेयर से छेड़छाड़ कर 17 लाख उड़ाए, भनक तक नहीं लगी

एटीएम के साफ्टवेयर से छेड़छाड़ कर 17 लाख उड़ाए, भनक तक नहीं लगीकोटा। स्टेशन और नए कोटा क्षेत्र में एसबीआई बैंक के तीन एटीएम से बदमाशों ने इतनी सफाई के साथ एटीएम से 17 लाख रुपए की रकम गायब कर दी कि चार दिन तक इसकी भनक तक नहीं लगी। चार दिन बाद एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी को इसका पता चला तो हडक़म्प मच गया। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने एटीएम के साफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर एटीएम को हैक कर अलग-अलग दिनों में रकम निकाल ली। एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी ने अन्य शहर के अन्य एटीएम की भी जांच शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि यह रकम ज्यादा भी हो सकती है। भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

एटीएम में नहीं मिले वारदात के कोई निशान

आममौर पर एटीएम में चोरी का प्रयास होने पर कोई निशान या हथियार का उपयोग करने से पता चल जाता है, लेकिन इस मामले में इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया गया कि चार दिन तक बैंक को इसकी भनक तक नहीं लगी। वारदात का पता तब चला जब एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी को यह देखने में आया कि एटीएम से ग्राहकों ने पैसा कम निकाला लेकिन एटीएम पैसा ज्यादा खर्च बता रहा है। इस पर एटीएम की कैश ट्रे को चेक कियागया तो पैसा गायब मिला। एटीएम के हर भाग की जांच की गई लेकिन कहीं गड़बड़ी नहीं मिली। कंपनी की टेक्निकल टीम ने बताया कि बदमाशों ने कैश लोडिंग के पहले ही सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कर दी थी और पैसा डालते ही रकम उड़ा ली। इसी वजह से कैश निकालने के बाद बैंक को भी भनक नहीं लगी।

एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी ने दी जानकारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई के शहर में 70 से ज्यादा एटीएम हैं। एटीएम लगाने से लेकर रख-रखाव की जिम्मेदारी एम्फेसिस लिमिटेड कंपनी की है। एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी ने एम्फेसिस को जानकारी दी कि स्टेशन रोड स्थित रॉयल टाउन, खेड़ली फाटक स्थित लार्ड कृष्णा स्कूल के सामने और तलवंडी में एसबीआई के एटीएम से पैसा गायब है। जांच में पता चला कि 17 लाख 50 हजार रुपए से ज्यादा की रकम गायब है। हर एटीएम से 4 से 6 लाख रुपए गायब है।

पुलिस के भी उड़ गए होंश

चोरी के तरीके ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। कोटा की विशेष पुलिस टीमें पिछले दिनों से कोटा और यूपी के कई शहरों में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन की मदद से बदमाशों की पहचान कर ली है। इधर, भीमगंजमंडी सीआई भैरूलाल ने बताया कि पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी बदमाशों की तलाश भी जारी है।साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More