BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

एटीएम से पैसे निकालते समय आप भी किसी की मदद लेते हैं तो सचेत हो जाएं

मथुरा। एटीएम से पैसे निकालते समय आप किसी की मदद लेते हैं तो सचेत हो जाएं, आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। मथुरा पुलिस ने ऐसे दो शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है जो मदद करने के नाम पर धोखाधड़ी कर दूसरों के अकाउंट से पैसे निकाल लेते थे। थाना महावन पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एटीएम व मोबाइल फोन से हेराफेरी व धोखाधड़ी कर रूपये निकालने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल पांच एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन एवं आम जनता से हेराफेरी व धोखाधड़ी कर निकाले गये कुल 9660 रूपये बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष महावन अरविन्द सिंह, प्रभारी एसओजी धीरज कुमार गौतम, प्रभारी सर्विलांस सोनू सिंह आदि की टीम ने तसलीम पुत्र मोहम्मद खान निवासी दोसेरस थाना गोवर्धन तथा सचिन वर्मा पुत्र ओमप्रकाश निवासी शंकरपुर पोस्ट ओयल थाना खीरी जनपद लखीमपुर को एसबीआई बैंक के सामने से करीब 50 कदम दूरी पर गौशाला की तरफ जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया।


थानाध्यक्ष महावन अरविन्द सिंह ने बताया कि ये लोग जगह जगह एटीएम पर जाते हैं तथा जब वहां पर कोई व्यक्ति अपने एटीएम से पैसा निकालता हैं तो उसकी मदद करने के बहाने विश्वास में लेकर उसका पिन नम्बर पूछ लेते हैं और फिर झांसा देकर धोखाधडी व हेराफेरी से अपना एटीएम कार्ड उसके एटीएम कार्ड से बदल देते हैं और अन्य एटीएम पर जाकर उनके खाते से पैसे निकाल लेते है। चैकिंग के दौरान एसबीआई बैंक एटीएम के सामने से आरोपितों को गिरफ्तार किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More