BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शराब के लिए पैसे न देने पर कर दी थी साथी की फावडे से हत्या, गिरफ्तार

मथुरा। मथुरा की पॉश कॉलोनी में निर्माणाधीन एक बिल्डिंग में रात के समय मजदूर की निर्मम हत्या कर दी गई। थी। 17 जुलाई की सुबह उसका शव बरामद हुआ था। एसपी सिटी एमपी सिंह के मुताबिक मध्यप्रदेश के सागर निवासी संतोष नामक मजदूर मथुरा में पिछले पांच-छह साल से रहकर मजदूरी कर रहा था।

तहरीर मिलने के 24 घंटे के अंदर पुलस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा थाना कोतवाली के नेतृत्व में घटना के अनावरण के लिए टीम का गठन किया गया था। अभियुक्त की निशा देही पर आलाकत्ल एक फाबडा बरामद करते किया है।

बुधवार को करीब 10 बजे घटना को अंजाम देने वाले अशोक पुत्र रतनलाल निवासी रामपुर नई बस्ती निकट रेलवे कालौनी थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस हाल निवासी कैलाश नगर थाना कोतवाली जनपद मथुरा को माल गोदाम रोड के मोड नया बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया गया है।


  श्रीपत पुत्र उदेता निवासी मंडी चौराहा आशापुरम कॉलोनी थाना हाईवे मथुरा की तहरीरी सूचना बावत वादी के मजदूर सन्तोष पुत्र मिर्चूलाल निवासी मकरोनिया बुजुर्ग मकरोनिया मुहाल, सागर, मध्यप्रदेश को अन्य मजदूर अशोक पुत्र रतन लाल निवासी रामपुर नई बस्ती निकट रेलवे कालौनी थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस हाल निवासी कैलाश नगर थाना कोतवाली जनपद मथुरा द्वारा शराब के लिए पैसे न देने पर फाबडा से हत्या कर देने के सम्बन्ध धारा 302 आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल फाबडा घटना स्थल मधुवन इन्कलेव के पास आशीष भाटिया के निर्माणाधीन शोरूम की दूसरी मंजिल के कमरे से बरामद किया गया है।

पुलिस ने जिला बदर को किया गिरफ्तार


थाना गोविन्दनगर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी जाहिद उर्फ जद्दा पुत्र कल्लू निवासी नईबस्ती, डींग गेट थाना गोविन्दनगर को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी के आदेश पर नौ अप्रैल को जिला बदर किया गया था। आदेश का उल्लंघन करने पर को अमरनाथ स्कूल के पास, नईबस्ती थाना गोविन्दनगर से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस के साथ 23.20 बजे गिरफ्तार किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More