BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मतगणना की तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच 78 केंद्रों पर कल होगी गिनती

मतगणना की तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच 78 केंद्रों पर कल होगी गिनतीअभिषेक मिश्रा, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में मतों की गिनती 78 मतगणना केंद्रों पर होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना से संबंधित सभी आवश्यक इंतजाम व तैयारी कर ली है। राज्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 403 विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना शनिवार 11 फरवरी को सुबह आठ बजे से शुरू होगी 72 जनपदों में एक-एक मतगणना केंद्र बने है जबकि तीन जनपद आजमगढ़, कुशीनगर तथा अमेठी में दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 

 

जनपद अमेठी में तिलोई व अमेठी विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना मनीषी महिला विद्यालय गौरीगंज तथा जगदीशपुर सुरक्षित व गौरीगंज विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज में होगी। जनपद कुशीनगर की खड्डा, पडरौना, कुशीनगर, हाटा व रामकोला सुरक्षित विधान क्षेत्रों की मतगणना उदित नारायण इंटर कॉलेज, पडरौना में तथा तमकुहीराज व फाजिलनगर विधान क्षेत्रों की मतगणना उदित नारायण डिग्री कॉलेज पडरौना कुशीनगर में होगी।

 

श्री वेंकटेश ने बताया कि जनपद आजमगढ़ कीअतरौलिया, निजामाबाद, फूलपुर पवई, दीदारगंज एवं लालगंज विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना एफसीआई आजमगढ़ तथा गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़ एवं मेहनगर विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना एग्रीकल्चर पीजी कॉलेज कोटवा आजमगढ़ में होगी। मतगणना सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए 187 कंपनी केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती भी गई है। मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों के अतिरिक्त पीएसी तथा राज्य पुलिस एवं होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए हैं। आयोग ने मतगणना पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए सभी 403 विधान सभा क्षेत्रों में आयोग के प्रेक्षक भी तैनात किए हैं तथा पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

 

मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत आयोग ने थ्री टीयर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश आयोग ने दिए हैं। प्रथम टीयर में लोकल पुलिस, द्वितीय टीयर में स्टेट आर्म्ड पुलिस तथा तृतीय टीयर में सीएपीएफ की तैनाती की जाएगी। मतगणना हाल में संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की आधिकारिक रिकार्डिंग करने के अलावा मीडिया को किसी कैमरे, स्टील अथवा वीडियो की अनुमति नहीं है। इसलि मीडिया और पत्रकारों को मतगणना हाल के अंदर कैमरा स्टैंड ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ईसीआई पासधारकों को हाथ का कैमरा ले जाने की अनुमति दी जा सकती है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More