BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यूपी चुनाव: लोकप्रियता में बाप को भी पीछे छोड़ गई बेटी

यूपी चुनाव: लोकप्रियता में बाप को भी पीछे छोड़ गई बेटीलखनऊ । रायबरेली जनपद के रॉबिनहुड कहे जाने वाले पांच बार से विधायक रहे अखिलेश सिंह को उनकी बेटी ने लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सिंह द्वारा एक लाख 15 हजार से अधिक मत प्राप्त कर खींची गई लक्ष्मण रेखा को वैसे तो जिले का कोई भी प्रत्याशी नहीं पार कर सका लेकिन उनकी बेटी ने एक लाख 28 हजार से अधिक मत प्राप्त कर एक नया रिकार्ड बना दिया है। अदिति सिंह ने शानदार पॉलिटिकल डेब्यू किया है। अमेरिका में लाखों की सैलरी छोड़ इंडिया अपने पिता की विरासत संभालने आई अदिति सिंह ने जीत का नया इतिहास रच दिया है। सदर विधान सभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहने वाले अखिलेश सिंह की लोकप्रियता के कारण हर बार सदर की सीट उन्हें मिलती रही है। 

सदर सीट पर एकाधिकार स्थापित करने वाले अखिलेश ने इस बार यह सीट अपनी बेटी केलिए छोड़ दी। वर्ष 2002 में अखिलेश सिंह ने 115869 मत प्राप्त कर रिकार्ड बना दिया। इस बार उनकी बेटी अदिति सिंह ने 128319 मत हासिल कर पिता के रिकार्ड को तोड़कर अपना नया रिकार्ड कायम कर दिया। हालांकि अदिति को जीत में अपने पिता की इमेज का फायदा मिला। अदिति की एनर्जी वोटर्स को अट्रैक्ट कर गई।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More