BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

होली पर मुस्लिमों समुदाय ने किया अादित्यनाथ का ऐतिहासिक स्वागत

होली पर मुस्लिमों समुदाय ने किया अादित्यनाथ का ऐतिहासिक स्वागतगोरखपुर । होली के मौके पर सोमवार को एक ऐतिहासिक घटनाक्रम में सदर सांसद योगी आदित्यनाथ का मुस्लिम समुदाय ने जोरदार स्वागत किया। योगी की शोभायात्रा रेती के पुल पर पहुंची तो मुस्लिम समाज ने माला पहना कर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। बताते चलें कि होली के अवसर पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली जाती है । यह शोभा यात्रा विगत कई वर्षो से निकाली जा रही है। जब यात्रा रेती के पुल पर पहुंची तो यहाँ पर वकील अहमद कुरैशी ने माला पहना कर उनका स्वागत करते हुए गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक नई बुनियाद रखते हुए योगी के मुख्यमंत्री बनने के दावे को और भी मजबूती प्रदान की। विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ योगी का शोभायात्रा गुजरने के दौरान भक्तजनों ने फूल मालाओ, अबीर गुलाल आदि से योगी का स्वागत किया। यह यात्रा इस बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की खातिर और भी खास रही। गंगा जमुनी की तहजीब से सराबोर इस शोभा यात्रा के दौरान अपनी अपनी छतो से लोग योगी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। इस अवसर पर बाजपा के नव निर्वाचित विधायक बिपिन सिंह के अलावा भाजपा कार्यकर्ता, योगी सेवक, तमाम हिन्दू जनमानस के साथ भारी भीड़ उमड़ी रही। बह रही गंगा जमुनी तहजीब में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के शमशेर अली, बिस्मिल्ला कुरैशी, सादिक अली, वसीम अहमद, लतीफ कुरैशी, नेहाल अहमद, डाक्टर अब्दुल रशीद, इरसाद अहमद, मुहम्मद परवेज, मुहम्मद यासिर, डाक्टर नसीम अहमद आजाद व बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा थे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More