BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कोली समाज के रंगपंचमी मेले में उमड़ा जनसैलाब

कोली समाज के रंगपंचमी मेले में उमड़ा जनसैलाबटोंक । रंग पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को महादेवाली स्थित शिव मंदिर पर कोली समाज का मेला सम्पन्न हुआ। इस मेले में कोली समाज बंधु सभी स्थानों से टोंक, अजमेर, जयपुर, बयाना, सवाईमाधोपुर, कोटा, बूंदी, भरतपुर, धौलपुर के साथ चंडीगढ़, आगरा, दिल्ली, अहमदाबाद, दाहोद, रतलाम सहित देश के कई हिस्सों से लोग शरीक हुए। मेले में समाज के लोगों की ओर से भगवान शंकर के चूरमा बाटी का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दिन भर मेले में सामाजिक लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात की। वही सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ ही विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते भी तय किए गए। मेले के सफल होने पर समाज के जिलाध्यक्ष अशोक महावर ने प्रशासन व सामाजिक लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कोली समाज के सरंक्षक रामपाल महावर, जिलाध्यक्ष अशोक महावर, बाबूलाल सरपंच पुरानी टोंक, दिनेश बुन्देल, महेन्द्र महावर, हेमराज महावर, कंवरी कल्याणमल, कल्याणमल छावनी, नरेश महावर, कैलाशचंद महावर, कंवरीलाल पटेल, किशनलाल पटेल, सुरेन्द्र महावर सहित समाज के सैकड़ों महिला पुरूष-युवक युवतियां मौजूद रहे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More