BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नियमों को ताक पर रखकर चल रही स्कूली बसों के खिलाफ कार्रवाई से मचा हडक़म्प

नियमों को ताक पर रखकर चल रही स्कूली बसों के खिलाफ कार्रवाई से मचा हडक़म्पअम्बाला। हाईकोर्ट के निर्देश पर बुधवार को आज सुबह राज्य बाल संरक्षण आयोग हरियाणा की टीम ने स्कूली बसों का जांच अभियान चलाया। इसके तहत आयोग के सदस्य पी. एस. बड़ोला ने अम्बाला कैंट के कैपिटल चौक के पास नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली स्कूली बसों की जांच की। उनके साथ अंबाला कैंट के डीएसपी सुरेश कौशिक और आरटीए अंबाला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। जांच अभियान से पहले और सुबह सभी जांच टीमों के अधिकारी अपने दल-बल के साथ कैंट के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए और जांच अभियान की रूपरेखा तैयार की। इसके बाद यह जांच टीम कैंट के कैपिटल चौक के पास पहुंची और जांच अभियान शुरू किया। देखते ही देखते पुलिस के जवानों ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली स्कूल बसों को एक-एक करके रोकना शुरू किया। इस दौरान कई स्कूली बसों के कागजों की जांच की गई और हाईकोर्ट के निर्देशों की धज्जियां उड़ाने वाली स्कूली बसों के चालान किए गए। जांच अभियान के दौरान कागजों में ज्यादा गड़बड़ी पाए जाने पर आरटीए अंबाला की टीम ने दो स्कूली बसों को इंपाउंड भी किया। इस मौके पर आयोग के सदस्य बड़ोला ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस और आरटीए के साथ मिलकर यह अभियान चलाया है। जिसमें स्कूली बच्चों के संरक्षण के लिए नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली स्कूली बसों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कई बसों में महिला असिस्टेंट नहीं पाए जाने पर भी बसों के चालान किए गए। बड़ोला ने मीडिया को बताया कि वह इस तरह के अभियान अन्य जगह पर भी अभियान चलाएंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अंबाला कैंट के डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि बड़ोला के निर्देश पर कैंट के तीनों थानों का जाप्ता भी जांच अभियान में लगा हुआ है। नियमों में कोताही बरतने वाले बस चालको और ऑटो रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More