BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

रंग बिरंगे आयोजनों से सजेगा राजस्थान दिवस

रंग बिरंगे आयोजनों से सजेगा राजस्थान दिवसबूंदी। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में विविध रंग-बिरंगे आयोजन लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर की जानी वाली तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं। राजस्थान दिवस के तहत 24 से 30 मार्च तक विविध आयोजन होंगे। 

 

बैठक में जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विरासत दर्शन, विकास, संस्कृति और मनोरंजन आधारित कार्यक्रमों के जरिए इस दिवस को धूमधाम से मनाया जाए। उन्होंने आयोजनों को व्यापक जनभागीदारी के साथ और गरिमापूर्ण तरीके से मनाने का आव्हान भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समन्वित प्रयासों से इन आयोजनों को यादगार बनाया जाए। सांस्कृति कार्यक्रमों में नवीनता हो। साथ ही इनके जरिए विरासत दर्शन भी हो। 

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण 

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 30 मार्च को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहेगा। नवल सागर झील किनारे आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। वहीं स्थानीय कलाकार भी इसमें अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रमों की शृंखला में 25 मार्च को भक्ति संगीत एवं चारभुजानाथ मंदिर में कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा परंपरागत खेल व मशाल रैली, विकास व फोटो प्रदर्शनी के आयोजन भी होंगे। 

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर पी.सी.पवन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ममता तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक समदर सिंह, उपखंड अधिकारी दिवांशु शर्मा, इंटेक सचिव विजयराज सिंह मालकपुरा, जिला खेल अधिकारी सुरेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) मनोहर सिंह भाटी, एडवोकेट राजकुमार दाधीच, पुरुषोत्तमलाल पारीक आदि उपस्थित रहे।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More