BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

एसवाईएल का हक हरियाणा को मिलेगा जरूर मिलेगा-हुड्डा

एसवाईएल का हक हरियाणा को मिलेगा जरूर मिलेगा-हुड्डाचंडीगढ़। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार बदला -बदली की सरकार है। वे आज पंजाब के मुख्य मंत्री अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के दौरान हुड्डा पत्रकारों से बात कर रहे थे कैप्टन अमरिंद्र के सीएम बनने पर दी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की नई सरकार संविधान पर सवालिया निशान नहीं लगाएगी, अमरेंद्र सिंह ने आज शपथ ली है । 

 

सुप्रीम कोर्ट का दिया गया फैसला भी इसी का हिस्सा है । हुड्डा ने कहा कि वे खुद केंद्र सरकार पर भी एसवाईएल के पानी के लिए दबाव बनाएंगे । जाट नेताओं के साथ बातचीत के लिए बनी कमेटी पर बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार ने जो वायदा किया था उसे लागू करे, जाट नेताओं से जो पहले समझौता हुआ उसे पूरी तरह खट्टर सरकार माने । जाट नेताओं के साथ सीएम ने जो समझौता किया था, उस पर सरकार अब कायम नहीं है जो की सरासर गलत है । एसवाईएल का हक हरियाणा को मिलेगा जरूर मिलेगा वे इनेलो की तरह थाई के हाथ लगाकर नहीं आएंगे । कांग्रेस हर कुर्बानी के लिए तैयार है ।धर हुड्डा के कैप्टेन अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के मुद्दे पर हवा देते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाण काग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर कैप्टन अमरेंद्र के शपथ ग्रहण समारोह में गए है । एसवाईएल का पानी हरियाणा को देने से इंकार करने वाले के शपथ ग्रहण समारोह में जाने वाले कांग्रेसी नेता प्रदेश के हितैषी नहीं हो सकते । अमरेंद्र ने एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के हरियाणा के हक़ में दिए फैसले के विरोध में मैम्बर ऑफ़ पार्लिमेंट से इस्तीफा दे दिया था । चौटाला ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हम पर बिना चेतावनी के लाठीचार्ज किया था, धरना - प्रदर्शन करके इनेलो पार्टी ने कोई गलत काम नहीं किया । इनलो 6 अप्रैल से रोजाना एसवाईएल के पानी को लेकर धरना- प्रदर्शन करेंगी ।

अभय चौटाला ने सीएम खट्टर की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जाट आरक्षण मामले पर 45 दिनों से हरियाणा में लोग है और इन लोगों से सरकार का कोई सरोकार नहीं है । सरकार को 20 तारीख से पहले अपना वायदा पूरा करना चाहिए, प्रदेश के सीएम की आरक्षण को लेकर नीयत बिलकुल भी ठीक नहीं है ।

आगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर चौटाला ने जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने विधायकों को ही नहीं संभाल पा रहे हैं, खट्टर की अपनी ही कुर्सी खतरें में है, वे जनता को छोड़ अपनी ही कुर्सी बचाने की जुगत में जुटे हुए है ।

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More