BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू, सूबे में बने 11413 परीक्षा केंद्र

यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू, सूबे में बने 11413 परीक्षा केंद्रयूपी बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष साढे सात लाख के लगभग परीक्षार्थी कम हैं, बावजूद इसके परीक्षा केन्द्र में कोई कमी नहीं आईअमरीष मनीष शुक्ला, इलाहाबाद। देश के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। हिंदी के प्रश्नपत्र के साथ बोर्ड परीक्षा का शंखनाद हो गया है । यूपी बोर्ड ने इस बार 11413 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। हालांकि इस बार करीब साढ़े सात लाख परीक्षार्थी पिछली बार की अपेक्षा घट गए हैं। इसके बाद भी परीक्षा केंद्रों की संख्या में उसके अनुरूप कमी नहीं आई है। ऐसे में इन परीक्षा केन्द्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराना खासी चुनौती होगी।

परीक्षा केंद्रों का आंकड़ा 

यूपी बोर्ड ने इस बार 513 राजकीय कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया है। नकल विहीन परीक्षा कराने में यही कालेज सबसे उपयुक्त साबित होते हैं। जबकि अशासकीय सहायता प्राप्त कालेज की संख्या इस बार भी काफी अधिक है। कुल ऐसे 3692 स्कूल परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं और हर बार की तरह 6208 की संख्या के साथ वित्तविहीन कालेजों के परीक्षा केंद्र बनाये जाने की संख्या टाप पर है।

31 जिलों को संवेदनशील

यूपी बोर्ड ने 31 जिलों को नकल के मामले में संवेदनशील घोषित किया है । जिसमे शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बदायूं, संभल, हरदोई, गोंडा, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, आजमगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद, कौशांबी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, चित्रकूट, बलिया, देवरिया, भदोही व गाजीपुर शामिल है।

उत्तर पुस्तिकाओं की कोडिंग

परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए इस बार भी प्रदेश के 31 जिलों को संवेदनशील घोषित करने के साथ कड़े इंतजाम किये गये हैं। सभी संवेदनशील जिलों में उत्तर पुस्तिकाओं की कोडिंग कराई गई है। इससे कापियों की अदला-बदली रुकने की उम्मीद है। 

सीसीटीवी बस दिखावा 

बोर्ड सचिव शैल यादव का दावा है कि प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों पूरी तरह से नकल विहीन इम्तिहान कराने के इंतजाम पूरे हो गए हैं। लेकिन हकीकत यह है कि कुछ जिलों के गिने-चुने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, इस संबंध में शासन की ओर से निर्देश जारी न होने से यह कदम चंद स्कूलों से आगे नहीं बढ़ सका।

परीक्षा की दिलचस्प बातयूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल के 34 लाख 4 हजार 471 व इंटरमीडिएट 26 लाख 24 हजार 681 के परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। हाईस्कूल की परीक्षा 15 दिन चलेंगी । जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 25 दिन चलेंगी । पिछले वर्ष की अपेक्षा हाईस्कूल एवं इंटर में करीब सात लाख 63 हजार 882 परीक्षार्थी घट गए हैं। लेकिन परीक्षा केन्द्र की संख्या अमूमन वही है। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More