BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पिता के साथ घूम रही विवाहिता पर पति व ननद ने फैंका तेजाब

पिता के साथ घूम रही विवाहिता पर पति व ननद ने फैंका तेजाबभरतपुर। ब्रिगेडियर घासीराम कॉलोनी के पास पिता के साथ घूम रही एक विवाहिता पर उसके पति व ननद ने तेजाब फैंक दिया। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नगला केवल निवासी दिव्या की शादी सांतरूक निवासी अनिल से करीब 3 साल पहले हुई थी। दिव्या के परिजनों ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए आए दिन परेशान करते थे। उसका ससुर भी उस पर बुरी नियत रखता था। जिस पर दिव्या के परिजनों ने उद्योग नगर थाने में मामले दर्ज करा दिया था। जिसमें उसके ससुर व पति गिरफ्तार हो गए और सास जमानत पर है। पति पिछले दिनों ही जेल से छूटा था और ससुर अभी जेल में ही है। करीब ढाई साल से दिव्या अपने घर पर रह रही थी। मंगलवार रात को दिव्या अपने पिता के साथ सडक़ पर टहल रही थी। पिता उससे कुछ कदम पीछे ही थे, तभी बाइक पर सवार पति अनिल व ननद सुधा और रवि वहां आ गए। तीनों उसे जान से मारने की धमकी देने लगे और उसके ऊपर तेजाब फैंक दिया। जिस पर दिव्या ने दुप्पटे से मुंह को बचा लिया, लेकिन तेजाब उसके हाथों व पैरों पर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। मौका पाकर तीनों आरोपी वंहा से भाग निकले। दिव्या के पिता ने उसे इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More