देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चंडीगढ़। पंजाब के उपमुख्यमंत्री पद के लिए लगाई जा रही अटकलों के बाद कैप्टन की टीम में नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे नंबर के बल्लेबाज रहे। इस दौरान सबसे पहले अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके बाद दूसरे नंबर पर पटियाला देहात सीट से विधायक एवं पार्टी का हिंदू चेहरा ब्रह्म मोहिंद्रा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। तीसरे नंबर पर अमृतसर ईस्ट से विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। चुनाव से ठीक पहले सिद्धू कांग्रेस में आए थे। सिद्धू इससे पहले बीजेपी में थे और अमृतसर से सांसद थे, लेकिन अकाली दल से मतभेद की वजह से उन्होंने चुनाव से दो महीने पहले बीजेपी छोड़ दी और चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में आ गए। पहली बार सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से विधानसभा का चुनाव लड़ा और बड़ी जीत भी पा ली।साभार-khaskhabar.com













Related Items
जागरूक कैप्टन बत्रा का परिवार देखेगा 'शेरशाह': सिद्धार्थ मल्होत्रा
पंजाब के सभी गाँवों को 2021 तक साफ़ पीने वाला पानी मुहैया करवाया जाएगा - कैप्टन अमरिन्दर सिंह
कृषि कानूनों के खि़लाफ पंजाब सरकार विधानसभा सत्र बुलाने के लिए तैयार - कैप्टन अमरिंदर सिंह