BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

शिवराज ने दिया अटकलों को विराम, कहा- भाजपा का कोई CM नहीं जा रहा दिल्ली

शिवराज ने दिया अटकलों को विराम, कहा- भाजपा का कोई CM नहीं जा रहा दिल्लीमुंबई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि पर्रिकर सहित कुछ केंद्रीय मंत्रियों को राज्यों में भेजे जाने के बाद एमपी के सीएम शिवराज जैसे वरिष्ठ नेताओं को केंद्र में बुलाया जा सकता है। शिवराज सिंह इंडिया टुडे से बातचीत में ऐसी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कोई भी मुख्यमंत्री दिल्ली नहीं जा रहा है। उनसे पूछा गया था कि आपके भोपाल से दिल्ली जाने की चर्चा चल रही है, आप मुख्यमंत्री पद को ज्यादा शक्तिशाली मानते हैं या फिर केंद्र में मंत्री पद को

इस पर चौहान ने कहा, ‘बीजेपी शासित राज्यों का कोई भी मुख्यमंत्री के दिल्ली नहीं जा रहा है। मुझे पता नहीं चल रहा है कि आखिरकार कौन ऐसी अफवाहें उड़ा रहा है।’ इस दौरान चौहान ने केंद्र सरकार की ओर से गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ भेदभाव के आरोपों को भी सिरे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र की योजनाओं पर गौर किया जाए, तो गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ भेदभाव के आरोप बेबुनियाद साबित होते हैं। केंद्र सरकार की ओर से नीति आयोग समेत कई संगठनों की बैठक में सभी राज्यों को समान रूप से आमंत्रित किया जाता है। मुख्यमंत्री चौहान ने एक सवाल के जवाब में कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि फिलहाल राज्यों से जुड़ी योजनाओं के केंद्रीय संगठन में कांग्रेस समेत सभी दल के मुख्यमंत्री हिस्सा लेते हैं, लेकिन भविष्य में पता नहीं कि वे इसमें हिस्सा लेने लायक रहते हैं या नहीं। दरअसल, चौहान से पूछा गया था कि केंद्रीय संगठनों की बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेते हैं या नहीं?

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More