BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की योजनाएं बेमिसाल : किरण माहेश्वरी

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की योजनाएं बेमिसाल : किरण माहेश्वरीराजसमंद । उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने शनिवार को राजसमंद पंचायत समिति परिसर में आयोजित समारोह में आवासहीनों को स्वीकृति पत्र वितरित कर राजसमन्द जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का शुभारंभ किया। उच्च शिक्षा मंत्री माहेश्वरी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री आवास योजना को गरीबों के लिए अपना आवास होने का स्वप्न साकार करने की महत्वाकांक्षी और ऐतिहासिक योजना बताया और आवासहीनों को बधाई देते हुए कहा कि वे अच्छा मकान बनाएं। 

मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी और बताया कि योजना के अन्तर्गत राजस्थान में तीन साल में 22 लाख तथा इस साल साढ़े चार लाख गरीबों के मकान बनाए जाएंगे। माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की तारीफ की और कहा कि लोक कल्याण एवं सामुदायिक विकास की अनगिनत योजनाओं व कार्यक्रमों का सूत्रपात तीव्र विकास कर रहा है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More