BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सौंख(अनिल कुमार)।  भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण अंचल में कमल संदेश पदयात्रा के माध्यम से लोगों को केन्द्र व प्रदेश की सरकार नीति-रीति बताया और प्रदेश में शुरू हो रही आगामी योजना से अवगत कराया। यात्रा का शुभांरभ भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हेमराज कुन्तल ने किया। हेमराज कुंतल ने कहा कि 2019 का लोकसभा का चुनाव भाजपा आप सभी के अथक प्रयासों से जीत कर पुनः केंद में सरकार बनायेगी। और दुबारा नरेन्द्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनायेगें। यात्रा मल्हू, ओढ़म, नौधरा, नगला श्यौवा, नगला टौटा, अड्डा आदि गांव में निकालकर सरकार की उपलब्धियां बतायी। इस मौके पर जिला कार्यकारणी सदस्य साकेत गर्ग, मगोर्रा मंडल के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा कुन्तल, युवा मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह, प्रहलाद सिंह, किसान मोर्चा नेता जगदीश कुंतल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, , सहकारी संघ के चेयरमैन संजय सिंह, भूपेन्द्र चैधरी, भानू लोहिया, जीतेन्द्र सक्सेना, पवन चैधरी, हरदेव प्रधान, मोहित कुंतल, हरपाल सिंह, दर्याबसिंह, शैलेन्द्र सिंह, देवी सिंह, राजेन्द्र सिंह, विष्णुसिंह, मुकेश आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

सौंख। शनिवार को गांव नगला खारी में अचानक बंदर की मौत हो गई। जिससें काफी तदात में बंदर एकत्रित हुए। इसे देख लोगों ने हनुमान चालीसा और कीर्तन करना किया। और ग्रामीणों द्वारा मृतक बंदर का अंतिम सस्कार किया गया। इसके उपरांत ग्रामीणों द्वारा हनुमान मन्दिर प्रागंण में भण्डारा प्रसाद का आयोजन किया गया।

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरे दो स्थानों पर ताबड़तोड़ लूट वारदात करते हुए एक बाइक समेत एक लाख दस हजार रुपए लूट ले गए। एक वारदात में विरोध करने पर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। मांट के गांव जावरा निवासी गोपाल शनिवार शाम अपने पिता को खेत पर खाना देने के लिए बाइक से गांव नया नगला के समीप खेत पर जा रहे थे। रास्ते में निहाल सिंह इंटर कालेज के समीप पुल पर पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने उनकी बाइक रोक ली और हथियारों का भय दिखाते हुए बाइक और उनकी जेब में रखे करीब दस हजार रुपए लूट ले गए। दूसरी घटना गांव जावरा-नसीटी मार्ग पर गांव नया नगला के समीप हुई। जिसमें मांट के ही गांव जावरा निवासी शिवशंकर शनिवार शाम उधारी के पैसे देने के लिए बाइक से गांव नसीटी जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया और हथियारों का भय दिखाते हुए उनकी जेब में रखे एक लाख रुपए लूट लिए। लूट के दौरान शिवशंकर ने विरोध किया तो लुटेरों ने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। थाना क्षेत्र में कुछ अंतराल के मध्य लूट की दो घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी मांट में भर्ती कराने के बाद लुटेरों की तलाश में भागदौड़ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उधर लूट की ताबड़तोड़ दो वारदातों से मांट क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।  

Read More

मथुरा। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए दिल्ली चलो आंदोलन को आगे गति देने के लिए आज बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों की संख्या में बाइक पर सवार युवाओं ने जोश भरे नारों के साथ महानगर के निवासियों को दिल्ली चलने के लिए प्रेरित किया। बाइक रैली का शुभारंभ विभाग प्रचारक आर्येन्द्र जी ने केसरिया झंडा दिख कर किया। बाइक रैली में युवा जोशीले नारे लगाते हुए और हाथ में केसरिया ध्वजा थामे चल रहे थे। बाइक रैली विभाग कार्यालय केशव भवन से प्रारम्भ होकर डीग गेट, भूतेश्वर, स्टेट बैंक चैराहा, डेम्पियर, क्वालिटी तिराहा, होलीगेट, चैक बाजार, कच्ची सड़क होते हुए वापस विभाग कार्यालय पर ही समाप्त हुआ। बाइक रैली के संयोजक हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णकांत पचैरी ने बताया की जिस दिन से राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए दिल्ली चलो का आह्वान हुआ है उसी दिन से हिन्दू समाज में हर्ष का माहौल है, व हिन्दू समाज अब मन्दिर के लिए कुछ भी करने को तैयार है।  बाइक रैली के समापन पर युवाओं को संबोधित करते हुए महानगर कार्यवाह शिवकुमार ने कहा की आज बाइक रैली का पूरे महानगर पर जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा व फूल मालाओं से स्वागत बताता है की दिल्ली चलो आंदोलन का उत्साह अब हिन्दू समाज पर सर चढ़ के बोल रहा है। कार्यकर्ताओं की बाइक रैली के आगे चल रही जीप पर बज रहे राम मंदिर के जोशीले गीतों पर युवाओं के साथ थिरकते सह महानगर कार्यवाह विजय बंटा बाइक सवारों का उत्साह बढ़ रहे थे कहीं भाग कार्यवाह संजय नारीं के साथ युवाओं में जोश का संचार कर रहे थे। रैली में सभी नगरों से संघचालक, कार्यवाह, विद्यार्थी कार्यवाह एवं विविध संगठनों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।  

Read More

सौंख (अनिल कुमार)। मगोर्रा थाना अन्तर्गत मथुरा रोड़ स्थित गांव लालपुर के समीप आगरा कैनाल में पानी के किनारे एक टैम्पू चालक का शव मिला। शव की कुछ दूरी पर एक टैम्पू खड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मथुरा-सौंख रोड़ स्थित गांव लालपुर के समीप आगरा कैनाल के पानी किनारे टैम्पू चालक का शव मिला। युवक के शव को मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के शव की कुछ दूरी पर टैम्पू खड़ा मिला। जिसमें ड्राइवर की सीट के पास खून के निशान लगे हुए मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चैकी प्रभारी संतोष कुमार के अनुसार मृतक का शव की शिनाख्त थाना छाता के नौगांव निवासी 35 वर्षीय मुरारी पुत्र प्रथम ठाकुर के रूप में हुई। टैम्पू चालक को अज्ञात लोगों द्वारा किसी अन्य स्थान पर मारा गया है। उसके बाद उसी के टैम्पू में आगरा कैनाल के समीप शव फैंक कर टैम्पू को खड़ा कर गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

Read More

मथुरा। थाना रिुफाइनरी के गांव भाहई निवासी संजय का सोलह साल का बेटा अजय अपने दोस्त के साथ अपने गेहूं के खेत पर पहुंचा द्य खेत से गुजर रही अछनेरा रेलवे लाइन के बराबर में विद्युत पोल पर चढ़कर सेल्फी लेने के लिए चढ़ा। इसी बीच करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। दोस्त ने किशोर के परिजनों को सूचना दी। किशोर की मौत से गांव में कोहराम मच गया।

Read More

मथुरा। केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर के वार्षिकोत्सव समारोह में मथुरा रिफायनरी के कार्यकारी निदेशक एलडब्लू खोंगवीर ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुबोध कुमार अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथि महानुभावों का शाब्दिक रूप से स्वागत किया गया। सत्र 2017-18 में विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत करवाया गया। जिसमें खेल कूद, शैक्षणिक, भारत स्काउट गाइड, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी, कम्प्यूटर प्रयोगशाला,साफ-सफाई, कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम एवं स्टाफ स्थिति संबंधी सारगर्भित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य द्वारा कक्षा बारहवीं के सराहनीय परिणाम के लिए सभी शिक्षकों,विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमे खासकर मेघालय नृत्य, इटली नृत्य आदि थे द्य योग प्रदर्शन के द्वारा छात्र छात्राओं ने तरह तरह की मन मोहक आकृतियाँ बनाई द्य हिन्दी नाटकों का मंचन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों का अभिनय काबिले तारीफ रहा। हिन्दी नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने हास्य-व्यंग्यात्मक शैली में हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया। कार्यक्रम के मध्य में विशिष्ट अतिथि शपी. टी. सोलंकी,सी.डी.एम्.(एच. आर.) मथुरा रिफाइनरी एवं नामित अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति ने विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। अंतिम प्रस्तुति में मिश्रण नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमे गुजराती,राजस्थानी, पंजाबी, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए द्य कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका वंदना सक्सेना पीजीटी भूगोल द्वारा आभार-साधुवाद ज्ञापित किया गया।

Read More

  मथुरा। रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सीबी प्रसाद को सूचना मिली कि शंकरपुरी कालोनी इंडस्ट्रियल एरिया में रेलवे टिकटों की कालाबाजारी का धंधा चल रहा है। इस सूचना के बाद आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने उपनिरीक्षक जगराम सिंह, अजयपाल सिंह और सिपाहियों के साथ इंडस्ट्रियल एरिया की शंकरपुरी कालोनी में वेद इंफोटेक सिस्टम के नाम से चल रही दुकान पर छापा मारा और वहां से वेद प्रकाश निवासी मकान संख्या 225, जय गुरूदेव आश्रम थाना हाईवे को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मानिटर, एक प्रिंटर, एक ब्राडबैंड, मोबाइल फोन के अलावा 1540 रुपये की नगदी बरामद हुई। भविष्य में यात्रा की 13 टिकटें जिनकी कीमत 12276 बरामद हुईं। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वेद प्रकाश लम्बे समय से रेलवे टिकटों की कालाबाजारी का धंधा कर रहा था।  

Read More

  मथुरा। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर कल्याणं करोति प्रांगण में सोमवार को मूक बिधिर बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर विभिन्न क्षेत्रों मंे काम कर रहे समाज सेवियों ने कहा कि दिव्यांगों के लिए एक नहीं हर दिन होना चाहिए और समाज के हर व्यक्ति को इनके बारे में चिंतन करने के अलावा अपनी सद्भावना रखनी चाहिए। दिव्यांग सप्ताह के समापन अवसर पर रोटरी क्लब मथुरा बैस्ट के सौजन्य से ट्राई साईकिल, निपमौन फाउण्डेशन दिल्ली के सहयोग से व्हीलचेयर का वितरण भी किया गया। संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने संकल्प दोहराया कि अंधता निवारण एवं दिव्यांग जनों की सेवा के प्रयास जन सहयोग से आखिरी सांस तक जारी रहेंगे।  डा0 अशोक जौहरी ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में कल्याणं करोति का प्रयास काबिले तारीफ है। अर्चना शर्मा ने कहा कि परम पुण्य करने वाली संस्था ने कृष्ण जन्मभूमि में दिव्यांग जनों की सेवा का जो संकल्प लिया है वह उत्तरोत्तर तरक्की करे। रोटरी क्लब मथुरा वेस्ट के अध्यक्ष महेश कालरा ने कहा कि शहर के सभी रोटरी क्लबों ने कल्याणं करोति के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्य करने का संकल्प लिया है। यह कार्य मथुरा ही नहीं आगरा-अलीगढ़ मण्डल के अन्य जनपदों में भी किए जा रहे हैं। लक्ष्मी गौतम ने कहा कि संस्था यथा नाम तथा गुण को चिरितार्थ कर रही है। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी डा0 करुणेश त्रिपाठी, अशोक टेंटीवाल, डा0 अंजू सूद, श्रीमती ललिता, नीलिमा राठौर, डा0 प्रीती जौहरी, राजेश मेहता, नवीन मित्तल, डा0 सरल रेनु, नीलिमा राठौर, विजय भार्गव आदि ने समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे संगठनों का सहयोग करने वाले सेवा भावी जनों का आभार जताया। कहा कि समाज सेवियांे के सहयोग से अनेक सेवा प्रकल्प चल रहे हैं जो अनेक लोेगों को राहत प्रदान कर रहे हैं। शुभारंभ भगवान गणेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथि स्वागतोपरांत संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। कहा कि संस्था सवा लाख दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण उपलब्ध करा चुकी है। हर साल 10 हजार नेत्र रोगियों के आपरेशन हो जाते हैं। संबल विद्यालय में 154 मूक बधिर बच्चे शिक्षा पा रहे इस अवसर पर उदयन शर्मा, श्रीमती ब्रजेश शर्मा अम्बरीश भारद्वाज, गौरव अग्रवाल, डा0 साधना कुलश्रेष्ठ, साधना शर्मा, पूनम भार्गव, पूनम सिंह, सुरिभि अग्रवाल, अंजली सक्सेना, नीरजा शर्मा, विद्या गौड़, लता शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संचालन जितेन्द्र यादव ने किया।   

Read More

मथुरा। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान राल, मथुरा के द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन मनसा पुरी कॉलोनी से बीएसए कॉलेज तक किया गया जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर जी द्वारा एक दिव्यांग को माला पहनाकर किया गया संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की पट्टिका बनाई गई जिस पर की जन जन को जागृत बनाएंगे दिव्यांगता को दूर भगाएँगे। जन जन में अलख जगाना है दिव्यांगता को दूर भगाना है। इस रैली का आयोजन संस्थान के निर्देशक आर्य अशोक शर्मा जी एवं संस्थान के प्राचार्य डॉ धनंजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य विकलांगता के प्रति लोगों को जागरूक बनाना और दिव्यांग लोगों की जन सहभागिता बढ़ाना है। जिसमें संस्थान के प्राचार्य डॉ धनंजय कुमार तिवारी ने संदेश दिया कि दिव्यांग जनों को पूर्णतरू स्वीकार करते हुए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किए जायें जिससे इन बच्चों में प्रेरणा का विकास हो सके और वह स्वयं को मूल्यवान समझ सकें। संस्थान के निर्देशक आर्य अशोक शर्मा जी ने बताया कि दिव्यांगों को पूर्णतरू स्वीकार किया जाना चाहिए। और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना चाहिए और इसके लिए समाज के सामान्य लोगों को बढ़-चढ़कर सहायता प्रदान करनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जसविंदर मलिक रविंद्र त्रिपाठी अंबिका लवानिया प्रवीणा नागिल रेनू देवी पूनम सौरभ डागुर पूजा फौजदार सोनम सीमा आयुषी सिसोदिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।    

Read More

मथुरा। गोवर्धन में एनजीटी के आदेष पर चलाये जा रहे ध्वस्तीकरण अभियान के विरोध में आंदोलन थम नहीं रहा है। जबकि जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र साफ कर चुके हैं कि गोवर्धन पर्वत को बचाने के लिए ही अभियान चलाया जा रहा है, एनजीटी का आदेष है जिनका पालन अनिवार्य है।  गोवर्धन में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश पर धर्म स्थल तोड़े जाने का विरोध लगातार जारी है। प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे सेवायतों के समर्थन में अब अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा भी उतर आई है।   देशभर से मथुरा में जुटे 73 तीर्थों के पुरोहितों ने सोमवार को गोवर्धन के दानघाटी मंदिर परिसर में बैठक की। इसमें मंदिरों के सेवायत भी शामिल हुए। बैठक में तीर्थ पुरोहितों ने आरती स्थल तोड़े जाने पर कड़ी विरोध जाहिर किया।  दानघाटी मंदिर का आरती स्थल तोड़े जाने के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने राधाकुंड परिक्रमा मार्ग पर हरगोकुल मंदिर से पैदल यात्रा निकाली, जो मुकुट मुखार बिंदु मानसी गंगा होती हुई दानघाटी मंदिर पहुंची। इस दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  दानघाटी मंदिर के सामने एकत्र होकर पुरोहितों ने चेतावनी दी कि हिंदुओं की आस्था से जुड़े धर्म स्थलों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि आगे से किसी भी धर्म स्थल को तोड़ने नहीं दिया जाएगा।   

Read More

मथुरा। ब्रज प्रदेष निर्माण मोर्चा ने राजस्थान सरकार के उस पफैसले का विरोध ष्षुरू कर दिया है जिसके तहत ब्रज क्षेत्र्ा को मेवात क्षेत्र्ा बता कर मेवात विकास बोर्ड का गठन किया गया है।  मोर्चा ने ब्रज क्षेत्र को मेवात क्षेत्र घोषित करने को भगवान कृष्ण का अपमान और ब्रज भूमि के इस्लामीकरण का राजनैतिक षडयंत्र करार दिया। संस्थापक अध्यक्ष सुभाष सैनी ने कहा कि जिस प्रकार 1947 में भारत का विभाजन एवं पाकिस्तान के निर्माण का आधार मुस्लिम बनाम हिंदू जनसंख्या का आधार बना उसी आधार पर राजस्थान सरकार द्वारा मुस्लिम धर्म की जनसंख्या के आधार पर मेवात विकास बोर्ड का निर्माण ब्रजभूमि का सांप्रदायिक विभाजन है। बैठक में सभी ने ब्रज की रक्षा हेतु आंदोलन में जनसहयोग की अपील की।इस अवसर पर अजय अग्रवाल, षिवषंकर षर्मा, ब्रजेन्द्र नागर, रूपा लवानियां, ब्रजेष पाठक, तोरन सिंह, लोकेष चैधरी, सुधा राजपूत, ठाकुर सोहन सिंह सिसौदिया, जुगेन्द्र सिंह, हरीषंकर, पवन चेतन, सौरभ, भीम दुष्यंत आदि मौजूद रहे।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More