BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा जिले में बेखौफ चोरों से जहां इंसान दहशत में है। वहीं अब भगवान भी सुरक्षित नहीं है। वृंदावन के चीर घाट स्थित दो मंदिरों में चोरों ने शुक्रवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दो मंदिरों से हजारों रुपए की नगदी एवं मूर्तियां चोरी हो गईं। रात को चोर हनुमान मंदिर से घंटे-घड़ियाल एवं दान पात्र में रखे करीब 30 हजार रुपए चोरी कर ले गए। वहीं पास स्थित शिव मंदिर से पीतल की चार मूर्तियों भी चुरा ली गईं। शनिवार सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।  सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। मंदिरों के पुजारी ने थाने में तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुट गई है। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इलाके में रोजाना कोई न कोई वारदात हो रही है। अभी तक चोर इंसानों के घरों को निशाना बना रहे थे। अब मंदिरों में भी चोरी होने लगी है। वहीं पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।    

Read More

सौंख। महात्मा गांधी स्मारक इण्टर काॅलेज में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के शिक्षा व्यवस्था को लेकर विचार किया गया। शनिवार को महात्मा गांधी स्मारक इण्टर काॅलेज प्रागंण में विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियोें की हुई बैठक में शिक्षा व्यवस्था को लेकर विचार रखें। प्रबंधक हेमराम कुंतल ने बताया कि विद्यार्थियों की शिक्षण व्यवस्था के लिए विभिन्न योजना तैयार की गई। सभी छात्र-छात्राऐं बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुट जायें। इससें पूर्व विद्यालय समिति द्वारा निर्धन कोष से 80 बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किये गये। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष हरवीर सिंह पहलवान, पूर्व प्रबंधक भरत सिंह कुंतल, वीरपाल सिंह, थानसिंह, मंगीलाल वर्मा, भूपेंद्र चैधरी, सहदेव सिंह, भगवान सिंह, प्रधानाचार्य डा.रेखा शर्मा, विशेष अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार, राधागोविंद शर्मा, रोमसिंह, प्रवीन, कालीचरन आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। शौच को खेत पर गये चार सगे भाई बहनों के अचानक लापता हो जाने से बल्देव के गांव मडोरा में कोहराम मचा हुआ है। तीन बहन और एक भाई गुरूवार को दोपहर करीब एक बजे घर से खेत पर जाने की कह कर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लोटे। बच्चों के घर नहीं लोटने पर परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था। यह बात पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने पूरे जंगल को छानमारा, सफलता नहीं मिलने पर देर रात पुलिस को भी ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दे दी गई। चार बच्चों के गायब हो जाने की सूचना मिलने पर एसओ बल्देव सूरज प्रकाष षर्मा भी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गये। बच्चों के पिता राजवीर सिंह ने पुलिस को बतया कि उसकी बेटी विमलेष (16 वर्ष), ललतेष (14 वर्ष), हेमा (03 वर्ष) और बेटा पवन (10 वर्ष) दोपहर को खेत पर गये थे फिर वापस नहीं लोटे। चार बच्चों के लापता हो जाने की सूचना पर पुलिस भी हरकत में आ गई है। षुक्रवार को सुबह ही एसपी देहात आदित्य षुक्ला भी   गांव पहुंच गये और स्थिति को समझा। लापता बच्चों के पिता ने जताई अपहरण की आषंका लापता बच्चों विमलेष, ललतेष, पवन और हेमा के पिता राजवीर सिंह ने आषंका जताई है कि उनके बच्चों का अपहरण कर लिया गया है। बच्चों के साथ कोई भी अनहौनी घटना हो सकती है। पुलिस बच्चों की तलाष में जुट गई है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को पूछताछ के लिए उठाया लपता बच्चों के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके पास इतने पैसे नहीं है कि कोई फिरोती के लिए बच्चों का अपहरण करे। रंजिष में ऐसा किया जा सकता है। राजवीर की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिष चल रही है। राजवीर ने गांव के ही ईष्वरा मल्हा पुत्र्ा नारायण सिंह व उसके तीन तीन अन्य भाईयों के साथ ही सोनू पुत्र्ा करूआ को  मामले में नामजद किया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।    वर्जन थाना बल्देव के गांव मडोरा में चार बच्चे घर से निकले और वापस नहीं पहंुचे, बच्चों के पिता ने कुछ लोगों के खिलाफ अपहरण की आषंका जताई है, जिन लोगांे पर आरोप है उनका कहना है कि हमारी पुरानी रंजिष है, इस लिए आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की पडताल कर रही है।  आदित्य कुमार षुक्ला, एसपी देहात मथुरा  

Read More

मथुरा। मुरारी लाल निवासी बडा नौगांव की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का एक आरोपी अभी फरार है।  मुरारी की हत्या के एक दिन पहले मृतक मुरारी, दो गिरफ्तार और फरार चल रहे एक आरोपी ने वृंदावन स्थित गरूणगोविंद मंदिर से 20 हजार रूपये की चोरी की थी। इसी बीस हजार रूपये के बंटवारे को लेकर आपस मंे विवाद हुआ और इसी में तीन आरोपियों ने मिल कर मुरारी की हत्या कर दी और षव माइनर की पटरी पर छोड दिया और वहीं पटरी पर आॅटो को छोड कर हत्यारे फरार हो गये।  गिरफ्तार अभियुक्त शशिकान्त उर्फ जगदीश उर्फ भोला पुत्र हरस्वरुप निवासी भालई थाना सुरीर मथुरा हाल निवासी कुन्ज कालौनी जैन हीरो के पीछे थाना हाइवे मथुरा, विष्णु पुत्र बीदा सिंह निवासी बड़ा नौगांव थाना छाता मथुरा तथा रामविनोद पुत्र लीलाधर निवासी 255 गढ़ी रददू थाना ताजगंज जिला आगरा हैं। अमित कुमार पुत्र रामसहाय निवासी बिचपुरी थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा फरार है। अभियुक्तगणों के कब्जे से अभियुक्तों के कब्जे से 2 अदद तमंचे व 4 अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद हुए हैं।  पुलिस ने अभियुक्तों को कोसीखुर्द नहर पुल के पास से गिरफ्तार दिखया है।     हत्या का आरोपी था मृतक मुरारी एसओ मगोर्रा यषपाल सिंह ने बताया कि लालपुर माइनर में जिस युवक मुरारी का षव मिला था वह महेन्द्र नगर निवासी एक युवक की हत्या की एक घटना में आरोपी था। मुकदा न्यायालय में विचाराधीन है।     

Read More

मथुरा। बल्देव के स्व.डोरीलाल अग्रवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट ने बांह पर काॅली पट्टी बांध कर काम किया। चार सूत्र्ाीय मांगों को लेकर लम्बे समय से फार्मासिस्ट आंदोलित हैं। इन मांगों को लेकर समय समय पर पफार्मासिस्ट आंदोलन और प्रदर्षन करते रहे हैं। वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर बुधवार को भी विरोध में काली पट्टी बांध कर काम किया। फार्मासिस्ट हरी चैधरी ने बताया कि वेतन विसंगती, पुरानी पैंषन, पे ग्रेड पे और एक जैसी सुविधाएं दिये जाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। 

Read More

मथुरा। जिला चिकित्सालय की खामियांे में सुधार की प्रक्रिया षुरू ही नहीं हो रही है, इस लिए परिणाम की उम्मीद भी नहीं बंधती।   चिकित्सालय का दौरा करने, निरीक्षण करने में अधिकारी कसर नहीं छोड रहे हैं लेकिन सुधार प्रक्रिया पर काम नहीं करा पा रहे हैं।    योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मनीष श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। उनके हाॅस्पिटल पहुंचने पर अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। यहां मिली खामियों से ओएसडी काफी नाराज दिखे। वे अस्पताल के डाक्टर व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से भी असंतुष्ट दिखे। ओएसडी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि मैने विगत माह भी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया था, उस दौरान मिली खामियों को अभी तक सीएमएस द्वारा दूर नहीं कराया गया है। जिसकी पूरी रिपोर्ट वे मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।

Read More

मथुरा। कमल संदेष यात्र्ाा के जरिये केंद्र और प्रदेष सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपाई कमल संदेष यात्र्ाा लेकर गांव-गंव पहुंच रहे हैं।  बुधवार को छाता तहसील के अंतर्गत गांव पिसावा आजनोक खायरा आदि गांव में निकाली गई कमल यात्रा जिला महामंत्री देवेंद्र शर्मा ने समस्त बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आज गांव-गांव जाकर कमल संदेष यात्रा निकाली। जिसमें देवेंद्र शर्मा जी के द्वारा लोगों से उनकी समस्याएं जानी गई और बीजेपी की उपलब्धियां लोगों को बताई गई 2019 को लेकर देवेंद्र शर्मा ने कहा कि पूर्ण बहुमत से बीजेपी 2019 में अपनी सरकार बनाएगी।     

Read More

मथुरा। धर्मिक नगरी मथुरा-वृंदावन में कूड़े का निस्तारण एक बड़ा सवाल बन गया है। पिछले 12 साल की मशक्कत, पालिका से निगम बनने के बाद करोड़ों रूपया खर्च हुआ लेकिन नतीजा सिफर है। कहीं कूड़ा जलाया जा रहा है तो कहीं सड़क किनारे डाल रहे हैं। एक बड़े क्षेत्र से तो कूड़ा उठ भी नहीं पा रहा है। हालांकि कूड़ा निस्तारण के लिए अब तक दस करोड़ से ज्यादा की धनराशि ठिकाने लग चुकी है। कूड़े की समस्या के निस्तारण के लिए जमुनापार में डंपिंग ग्राउंड बना हुआ है। यहां एकत्रित होने वाला कूड़ा क्षेत्रीय लोगों के लिए बड़ी समस्या है। आए दिन इस कूड़े में आग लगाकर निस्तारण कर दिया जाता है। निगम के आंकलन के मुताबिक प्रतिदिन लगभग 200 टन कूड़ा यहां डाला जा रहा है। इससे यहां तीन मंजिल से ऊंचे पहुंच चुके कूड़े के ढेर लग चुके हैं। हालांकि इसके कूड़े के निस्तारण के लिए निगम ने कई कंपनियों से बातचीत भी की, परंतु कोई समाधान नहीं निकल सका। शुरूआत में इस कूड़े के निस्तारण के लिए एमडब्लूपी कंपनी ने काम शुरू किया। करीब दस करोड़ की लागत से यहां कूड़े निस्तारण के लिए प्लांट लगाया गया। लेकिन, इसका संचालन नहीं हो सका। कूड़े का जहरीला धुआं लोगों के स्वास्थ्य से खेल रहा है तो वातावरण की सेहत भी खराब कर रहा है लेकिन अफसर इन सब बातों से अनजान बने हुए है।   केके सिंह सेनेटरी इंस्पेक्टर कल से जेसीबी द्वारा कूडा कुरेद कर आग को बझाया जाएगा, रोजाना ऐसा कुछ होगा तो अपानी डाला जाएगा, एक से डेढमहीने में जो कूडा पडा है एसे हटा दिया जाएगा। कूडा निस्तारण की नई व्यवस्था की जा रही है। हाल फिलहाल आग जलती हुई पाई जाती है तो     

Read More

मथुरा। आगरा में दो चालक और दो परिचालकों के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर को वापस लिये जाने और अपनी लंबित पांच सूत्र्ािय मांगों को लेकर पिछले कई दिन से हडताल पर चल रहे जनेर्म के चालक और परिचालको ंने अपनी हडताल वापस ले ली है। हडताल का नेतृत्व कर रहे जेनर्म मथुरा के पांच कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। पुलस और विभाग की तरफ से बरती जा रही बेजां सख्ती को देखते हुए जेनर्म चालक और परिचालकों ने काम पर लौटने और आंदोलन वापस लेने का फैसला किया। कर्मचारियों का कहना है कि एसएसपी आगरा को विष्वास में लेकर विभागीय अधिकारी लगातार दबाव बना रहे थे। कम पर लोटे कर्मचारियो ंने बताया कि जेनर्म प्रभारी मथुरा एसएन तिवारी ने आष्वासन दिया है कि हटाये गये कर्मचारियों को वापस लिया जा सकता है अगर वह अपना आंदोलन वापस ले लंे। इसके बाद साथियों के हितों के लिए जेनर्म चालक और परिचालक काम पर लौट आये हैं। इन पर हुई कार्यवाही मथुरा जेनर्म में कार्यरत चालक जगन्नाथ गौतम, चालक राजकुमार गौतम, चालक मुरारी, परिचालक अजय लवानियां, परिचालक तरूण गौतम।  

Read More

मथुरा। बुलंदशहर में उग्र भीड़ ने स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना से पूरे प्रदेश की पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। एसएसपी नोएडा अजय पाल शर्मा द्वारा जांबाज सुबोध कुमार के परिजनों को नोयडा पुलिस की तरफ से एक दिन के वेतन देने की घोषणा सोमवार रात्रि की गई। इसके बाद मंगलवार सुबह एसएसपी मथुरा बबलू कुमार द्वारा भी मथुरा पुलिस की तरफ से एक दिन का वेतन देने की बात कही। वहीं एटा पुलिस ने अपना एक दिन का वेतन देने की घोषणा की है।दूसरी ओर ष्षहीद सुबोध कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए मथुरा में कैंडिल मार्च निकाला गया। देर षाम षहर के पुलिसकर्मी, समाजसेवी और मीडियाकर्मी होलीगेट पर एकत्र्ाित हुए और हाथों में कैंडिल लेकर होलीगेट से विकास बाजार तथा वापस विकास बाजार से होलीगेट तक मार्च किया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक डा.ब्रजेष कुमार, महिला थाना इंचार्ज, नरेंद्र भारद्वाज, अनिल षर्मा, मुकेष कुषवाह, परवेज अहमद, प्रकाष सैनी, अमित भार्गव, दीपक सारस्वत, रामकुमार, लोकेष चैधरी, प्रवीन षर्मा, आरके धनगर, कप्तान सिंह, रमेषचंद आदि मौजूद रहे।   

Read More

मथुरा। दहेज प्रथा उन्मूलन एवं सामाजिक सहयोग के क्रम में श्री मथुरा-वृन्दावन हासानंद गोचर भूमि ट्रस्ट ने पहल की है। गौशाला के तत्वावधान में होने वाले 108 सर्वजातीय कन्या सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को धौरेरा स्थित गौशाला प्रांगण में वर-बधू को विवाह के वस्त्र, श्रीफल आदि सामान प्रदान किया गया। समारोह से पूर्व की रौनक देखने लायक थी। एक सैकड़ा जोडों के साथ उनके परिजनों ने विधि विधान पूर्वक लग्न-सगाई की रस्म अदायगी में भाग लिया। प्रज्ञा एवं मनोज अग्रवाल की 25 वीं वर्षगांठ एवं श्रीमती राम सुमिरन देवी चैरीटेबिल ट्रस्ट नई दिल्ली के सौजन्य से होने वाले समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विवाह समारोह वृन्दावन स्थित ओमेक्स सिटी, छटीकरा रोड़ पर 11 दिसंबर को प्रातः नौ बजे से प्रारंभ होगा। गौशाल परिसर में प्रातः से ही खुशी का माहौल था। गौशाला के स्वयं सेवक वर-बधू एवं उनके रिस्तेदारों की सेवा में संलग्न थे। उनके जलपान से लेकर नास्ते आदि की व्यवस्थाओं के बीच क्रमशः समूचे जोड़ों के लग्न-सगाई की रस्म अदा की गई। गौशाला स्थित मंदिर प्रांगण में रमणीय महौल में 108 जोड़ों को जिंदगी की नई शुरूआत का संकल्प दिया गया। श्रीमती प्रज्ञा एवं मनोज अग्रवाल की 25 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में होने वाले इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, मधु अग्रवाल, मनीषा पाराशर, सुनील कुमार शर्मा, ब्रजेश शर्मा, निरूपम भार्गव, अनुभा भार्गव, जगदीश, ज्ञानेन्द्र, यतेन्द्र सारस्वती, जगवीर, ब्रजेश गौतम आदि मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। तहसीलदार सदर उमेश चंद्र यादव की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तहसीलदार कोर्ट का न्यायिक कार्य छिनने के बाद अब उनके खिलाफ एडीएम वित्त ने आरटीआई के तहत सूचना उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही करने की संस्तुति डीएम से की है। आगामी आठ दिसम्बर को जन सूचना आयुक्त गजेन्द्र यादव के जनपद दौरे के दृष्टिगत आज एडीएम वित्त रवीन्द्र कुमार ने सदर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जन सूचना से संबंधित पत्रावलियों को देखा तो तहसील में भारी लापरवाही सामने आई। सूचना से संबंधित रजिस्टर आधे अधूरे मिले। यहां शिकायतों का निस्तारण निर्धारित प्रारूप् पर होता नहीं मिला। संबंधित पटलों का जायजा लेते हुए नोडल अधिकारी जन सूचना तहसीलदार के अलावा संबंधित पटल की लिपिक पूजा गोयल व तृप्ति कुमार को दोषी पाया। उल्लेखनीय रहे कि तहसीलदार सदर पर खिलाफ अधिवक्ताओं द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए आंदोलन किया था। जिसके चलते जिलाधिकारी ने इनके न्यायिक कार्य छीन कर तहसीलदार महावन को दे दिए है। वहीं वकीलों की हड़ताल के दौरान करीब 77 केसों का निपटारा किया था। जिससे अधिवक्ता काफी नाराज थे। जिलाधिकारी द्वारा इनके न्यायिक कार्य तहसीलदार महावन को व निपटाए गई फाइलों की पुनः जांच करने के आदेश एडीएम रवीन्द्र कुमार को दिए। एडीएम ने आज तहसीलदार से संबंधित मामलों की जांच उनके आफिस में पहुंचकर प्रारंभ कर दी है।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More