देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। मुरारी लाल निवासी बडा नौगांव की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का एक आरोपी अभी फरार है।
मुरारी की हत्या के एक दिन पहले मृतक मुरारी, दो गिरफ्तार और फरार चल रहे एक आरोपी ने वृंदावन स्थित गरूणगोविंद मंदिर से 20 हजार रूपये की चोरी की थी। इसी बीस हजार रूपये के बंटवारे को लेकर आपस मंे विवाद हुआ और इसी में तीन आरोपियों ने मिल कर मुरारी की हत्या कर दी और षव माइनर की पटरी पर छोड दिया और वहीं पटरी पर आॅटो को छोड कर हत्यारे फरार हो गये।
गिरफ्तार अभियुक्त शशिकान्त उर्फ जगदीश उर्फ भोला पुत्र हरस्वरुप निवासी भालई थाना सुरीर मथुरा हाल निवासी कुन्ज कालौनी जैन हीरो के पीछे थाना हाइवे मथुरा, विष्णु पुत्र बीदा सिंह निवासी बड़ा नौगांव थाना छाता मथुरा तथा रामविनोद पुत्र लीलाधर निवासी 255 गढ़ी रददू थाना ताजगंज जिला आगरा हैं। अमित कुमार पुत्र रामसहाय निवासी बिचपुरी थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा फरार है। अभियुक्तगणों के कब्जे से अभियुक्तों के कब्जे से 2 अदद तमंचे व 4 अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद हुए हैं।
पुलिस ने अभियुक्तों को कोसीखुर्द नहर पुल के पास से गिरफ्तार दिखया है।
हत्या का आरोपी था मृतक मुरारी
एसओ मगोर्रा यषपाल सिंह ने बताया कि लालपुर माइनर में जिस युवक मुरारी का षव मिला था वह महेन्द्र नगर निवासी एक युवक की हत्या की एक घटना में आरोपी था। मुकदा न्यायालय में विचाराधीन है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन