देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
इंदौर । श्रेयस अय्यर (82) की शानदार पारी की बदौलत मौजूदा चैम्पियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच के तीसरे दिन गुरुवार को गुजरात पर 108 रनों की बढ़त ले ली है। होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 208 रन बना लिए हैं। मुंबई के तीनों विकेट चितन गाजा ने लिए।
मुंबई की पहली पारी महज 228 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में गुजरात ने कप्तान पार्थिव पटेल (90) और मनप्रीत जुनेजा (77) की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से 328 रन बनाते हुए पहली पारी में 100 रनों की बढ़त ले ली थी। गुजरात ने गुरुवार को अपने स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 291 रनों से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन गुजरात के शेष चार बल्लेबाज कुल स्कोर में सिर्फ 37 रन और जोड़ सके। दूसरी पारी खेलने उतरी मौजूदा विजेता को पृथ्वी शॉ (44) और अखिल हेरवाडकर (16) ने सधी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। गाजा ने स्लिप पर खड़े समित गोहेल के हाथों अखिल को कैच कर टीम को पहली सफलता दिलाई। कुछ देर बाद अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे शॉ भी गाजा का शिकार हुए।
शॉ, गाजा की बाहर जाती गेंद पर ड्राइव लगाने गए, गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर पार्थिव के हाथों में चली गई। शॉ 66 के कुल स्कोर पर आउट हुए। यहां से अय्यर ने मोर्चा संभाला और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 45) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। अय्यर ने हार्दिक पटेल द्वारा फेंके गए 47वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मार कर अपना अर्धशतक पूरा किया। यादव ने अय्यर का अच्छा साथ दिया।
एक समय यह दोनों बल्लेबाज बिना किसी परेशानी के रन बना रहे थे। पार्थिव ने गाजा को गेंद थमाई और फिर गुजरात को अय्यर का महत्वपूर्ण विकेट मिला। गाजा की स्विंग लेती गेंद पर अय्यर शॉट चूक गए। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और पार्थिव ने अहम कैच पकडऩे में कोई गलती नहीं की। आउट होने से पहले अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए यादव के साथ 127 रनों की साझेदारी की। अय्यर ने 137 गेंदों में नौ चौके एवं दो छक्के लगाए।
अय्यर के जाने के बाद गुजरात जल्द ही एक और विकेट लेकर मुंबई को पीछे धकेलना चाहता था, लेकिन कप्तान आदित्य तारे (13) और यादव ने उसकी यह मंशा पूरी नहीं होने दी। यह जोड़ी किसी भी तरह से खेल खत्म होने से पहले विकेट गंवाना नहीं चाहती थी। इस जोड़ी ने अब तक 7.4 ओवरों में 1.95 की औसत से 15 रन जोड़े हैं।
तिरुवनंतपुरम। केरल क्रिकेट संघ की अनुशासनात्मक समिति (केसीए) ने मर्यादा में बने रहने की कड़ी चेतावनी के साथ संजू सेमसन को माफी दी है। केसीए की अनुशासनात्मक समिति पिछले माह रणजी ट्रॉफी में 22 वर्षीय खिलाड़ी संजू के आपत्तिजनक आचरण की जांच कर रही थी। इस चेतावनी के साथ केसीए ने संजू के पिता से इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि वह अपने बेटे के साथ मैदान पर नहीं आएंगे और न ही क्रिकेट के किसी भी मुद्दे में हस्तपक्षेप नहीं करेंगे। पिछले साल दिसम्बर में रणजी ट्रॉफी के मैच में संजू ने बेहद आपत्तिजनकर व्यवहार किया था। इसके साथ ही उन पर यह आरोप भी लगा था कि वह टीम के साथ होटल में नहीं रुके।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले
बुलेट ट्रेन: जानें कहां तक पहुंचा अहमदाबाद से मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य