BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। लिंग परीक्षण और अवैधरूप से गर्भपात के मामलों के लिए मथुरा कुख्यात हो चला है। लगातार कार्यवाही के बाद  जिलाधिकारी को अवैध रूप से लिंग परीक्षण करने की शिकायतें मिल रही थी। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार के नेतृत्व में एसीएमओ देवेन्द्र अग्रवाल के साथ पीसीपीएनडीटी टीम जमुना पार स्थित भास्कर हाॅस्पीटल पहुंची। टीम को अल्ट्रासाउंड का रजिस्ट्रेशन ही नहीं मिला। अस्पताल संचालक ने जो रजिस्ट्रेशन दिखाया उसकी अवधि निकली हुई मिली। जिस पर टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पताल संचालक के विरूद्ध कार्यवाही करने की संस्तुति की है।

Read More

  मथुरा (अनिल कुमार)। स्थानीय व्यापार मंडल और स्वर्णकार सर्राफा एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस द्वारा  विगत दिनों व्यापारियों के साथ हुई लूट की घटना के खुलासे पर पुलिस सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एसएसपी समेत कई पुलिस आधिकारियों को सम्मानित किया गया। कस्बा के गोवर्धन रोड़ स्थित मैरिजहोम में व्यापार मंडल और स्वर्णकार सर्राफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुलिस सम्मान समारोह कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार को स्मृति चिंह, चांदी मुकुट व शाॅ ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे क्षेत्राधिकारी गोवर्धन विनय चैहान, एसओजी प्रभारी सुल्तान सिंह, इंटेलीजेंसी प्रभारी सत्यवीर सिंह, थानाध्यक्ष मगोर्रा यशपाल सिंह, चैकी प्रभारी संतोष सिंह को सराहनीय कार्य के लिए स्मृति चिंह से सम्मानित किया गाया। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा देने कार्य पुलिस का है। व्यापारियों के साथ होने वाली किसी प्रकार की घटना को बिना रिपोर्ट के खुलासा किया जायेगा। सभी व्यापारी बंधु निडर होकर अपना व्यापार करें। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल व स्वर्णकार सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व वर्मा ने पुलिस चैकी पर फोर्स बढ़ाने, सरकारी स्थाई मोबाइल नम्बर और रिपोर्टिंग चैकी बनाने की मांग की। इससें पूर्व सभी अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, मंत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी, नंदकुमार गौसाई, जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, महामंत्री अजय गोयल, मुकेश वाष्र्णेय, संजू लाला, भीमसेन, अशोक बठैनिया, पूर्व चेयरमैन मनीशंकर बंसल, सर्राफा कमेटी के संरक्षक श्यामसुंदर वर्मा, विष्णु अग्रवाल, रिंकू लोहिया, साकेत गर्ग, अभिषेक बजाज, जुगलकिशोर अग्रवाल, सन्नी कुमार, कपूरचंद, राकेश कुमार, प्रकाश आढ़ातिया, राजकुमार वर्मा, वीरेंद्र सिंह, पूर्व सभासद हरिओम अग्रवाल, सुभाष गर्ग, राजवीर सिंह, मुन्ना लाल, सभासद भगतसिंह, अनिल कुमार, योेगेश गोस्वामी, डोरीलाल शर्मा, धीरज वर्मा, चंद्रशेखर शर्मा आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा (अनिल कुमार)। प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जुलाई 2017 तक प्रदेश की सभी सडकों को गढ्ढा मुक्त करने का जनता से वायदा किया था। लेकिन अभी तक इस वायदे को धरातल पर अस्तित्व नही मिल सका। जनपद में दो मंत्री होने के बाबजूद भी मथुरा-भरतपुर मार्ग गाँव रसूलपुर की हालत इतनी खराब हो गई है कि जहाँ वाहनों का गुजरना किसी खतरे से कम नहीं। लगभग डेढ वर्ष गुजरने के बाबजूद जनवरी की शुरूआत होने पर भी रसूलपुर सडक पर काम होते नही दिख रहा है। पूरे प्रदेश की बात तो छोड़ दिजिए सारे विधायक सत्तारूढ दल के होने के बाबजूद जनपद का ऐसा कोई सड़क मार्ग नही। जिसे दिखाकर प्रदेश सरकार और जन प्रतिनिधि गढ्ढा मुक्त सड़क होने का दावा कर सके। जिससे साफ पता चल रहा है कि प्रदेश सरकार के जिम्मेदार मुख्यमंत्री सिर्फ खाली दावे करके जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे दावों के पूरे न होते देखकर जनता भी सरकारी तंत्र के सभी मंसूबों को समझ रहीं हैं कि उसके साथ छल हो रहा है। अगर वास्तविकता में प्रदेश सरकार जनता की सच्ची रहनुमा है और अपने वादों को पूरा करना चाहती है, तो धरातल पर सडको की हालत में सुधार दिखाई देना चाहिए। इसे लेकर ग्राम पंचायत प्रधान गंगा प्रसाद, देवी सिंह कुंतल, देवेश कुमार दिनेश चंद, गोपीचंद आदि ने सड़क निर्माण की मांग की है।  

Read More

मथुरा। नव वर्ष की खुमारी में कुछ सतर्कता भी जरूरी है। ये खबर केवल व्यापारियों के लिए ही नहीं बल्कि आम जन सामान्य के लिए भी है। अगर आपको 20 दिसंबर के बाद बैंक में कोई काम है तो अभी निपटा लें। 21 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच अवकाश व हड़ताल के चलते पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारियों के संगठन ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 21 दिसंबर को हड़ताल का ऐलान किया है। 22 दिसंबर को माह का चैथा शनिवार है और 23 दिसंबर को रविवार। इस तरह लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। 24 दिसंबर को सभी बैंक सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। इसके बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस डे और 26 दिसंबर को यूनाइटेड फोरम की ओर से हड़ताल की घोषणा की गई है। कई दिन बैंक बंद होने से संभव है कि लोगों को नकदी कि समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए जरूरी काम पहले निपटा लें।  

Read More

मथुरा। मथुरा की साप्ताहिक हाट मंगलबाजार वैकल्पिक व्यवस्था होने जुबली पार्क में ही लगेगा। जुबली पार्क में करोडों की लगत से प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग और आॅडीटोरियम का काम षुरू होने के बाद मथुरा के साप्ताहिक मंगलबाजार को जुबली पार्क से हटा दिया गया था। इसके बाद से ही लगातार दुकानदार वैकल्पिक स्थान की मांग कर रहे थे। प्रदेष के उर्जा मंत्र्ाी श्रीकांत षर्मा ने करीब एक महीने पहले जुबली पार्क में तैयार हो रहे प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था।  इसके बाद मंगलबाजार को जुबली पार्क से हटा दिया गया। मंगल बाजार को हटाये जाने के बाद पडे पहले मंगलवार को दुकानदार म्यूजियम और डैम्पीयर पार्क के आसपास जम गये थे। यहां से पुलिस ने उन्हें बल प्रयोग कर हटा दिया था। हंगामा बढते देख दुकानदारों को जुबली पार्क में ही दुकानें लगाने को कह दिया गया। वैकल्पिक स्थान के तौर पर मुक्ताकाषीय रंगमंच के बराबर खाली पडी जगह को चिन्हित किया गया। इस जमीन पर नगर निगम का मुकदमा चल रहा है। दुकानदोरों से कुछ लोग अवैध उगाही करने लगे। इसके विरोध में मंगलबाजार के दुकानदार जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र से मिले। जिलाधिकारी ने वैकल्पिक व्यवस्था होने तक जुबली पार्क में ही मंगलबाजार लगाये जाने की आदेष दे दिये, इस समय मंगलबाजार में रौनक है और लोग गर्म वस्त्र्ा खरीदने के लिए बडी संख्या में जुटे।   

Read More

मथुरा। सर्दी के मौमस में एक बार फिर आंदोलन गर्माहट ले कर आ रहे है। भारतीय किसान यूनियन 27 दिसम्बर से कलक्ट्रेट पर बडा आंदोलन करने जा रही है। सिंचाई विभाग में हुए 3.27 करोड के घपले, बिजली के बढे हुए बिल और किसानों की दूसरी समस्याओं को लेकर भाकियू ने आंदोलन का फैसाल किया है।   भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमारतौमर ने बताया कि नहर और रजवाहों की सफाई के 3.27 करोड में सबका हिस्सा बांट हुआ है। किसान चीखचीख कर आलाधिकारियों से फरियाद करते रहे। उनके यहां रजवाह की सफाई नहीं हुई है वहीं सिंचाई विभाग ने कागजों में काम पूरा कर दिया है। जहां सफाई हुई है वहां भी ड्रेन के कुछ हिस्से की सफाई कराकर बाकी सफाई सिर्फ कागजों में पूरी कर दी गयी है। उन्होंने कहाकि बिजली के बढे हुए बिलों से भी किसान परेषान हैं। बिना रिष्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। किसान से सरकारी दफ्तरों में हर काम के पैसे मांगे जा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन इस पूरे घोटाले के लिए जिला प्रषासन को जिम्मेदार मान रही है। भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस घोटाले की निष्पक्ष जांच कराई जाये। उन्होंने कहाकि जिलाधिकारी ने ड्रोन से रजवाह साफाई की निगरानी का दावा किया था, उनका ड्रोन कहीं  उडता नहीं दिखा। ए   140 माइनर और रहवाहों की होनी है साफाई 140 से अधिक रजवाह, माइनर व अल्पिका का सिल्ट सफाई का कार्य षुरू किया है। बल्देव, दघैंटा, रदोई, छडगांव नैनूपट्टी , फौंडर, रसूलपुर, रामपुर आदि माइनरों की सफाई नहीं हुई है, जबकि कागजों में काम पूरा दिखा दिया गया है।   नहीं मिलेगा सर्वे के लिए मौका नवम्बर के पहले सप्ताह में रजवाहों में पानी छोडे जाने पर सफाई कार्य के सर्वे का मौका नहीं मिलेगा। दो अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में साफाई कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसे में किसानों को भी कम संबंधी षिकायत का मौका नहीं मिलोगा और षिकायत करते हैं तो सर्वे की स्थिति ही नहीं बनेगी।    

Read More

मथुरा। गोवर्धन में हैलीपेड निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।  गोवर्धन में पर्यटन विभाग द्वारा बनावाए जा रहे हैलीपोर्ट का निर्माण कार्य नागरिक उड्डयन विभाग की अनापत्ति के इंतजार में अटका पड़ा था। लेकिन अब इसके निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को इनकी अनापत्ति नहीं लेनी होगी। इससे हैलीपोर्ट के निर्माण कार्य में अब गति आएगी। मार्च में गोवर्धन में हैलीपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। इसके लिए जून में गांव पैंठा और आन्यौर के बीच करीब 5 हैक्टेयर भूमि चयनित कर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। अभियंताओं ने इसके निर्माण का करीब 5 करोड़ रुपये की लागत का स्टीमेट और लेआउट प्लान भी अक्तूबर में बना लिया, लेकिन कार्य शुरु करने से पहले पीडब्ल्यूडी को इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र का इंतजार था। इसके लिए यहां नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों को दौरा भी करना था। महीनों बाद भी उनका यहां न तो दौरा हो सका और न ही अनापत्ति मिल सकी। इसके लिए अब पर्यटन विभाग ने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ लखनऊ स्तर पर ही वार्ता कर इसका हल निकाल लिया है। पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने ही इसके लेआउट प्लान का अनुमोदन कर दिया है। अब पीडब्ल्यूडी को उड्डयन विभाग की अनापत्ति की आवश्यकता नहीं होगी। इससे हैलीपोर्ट के निर्माण में तेजी आएगी

Read More

मथुरा।परिजनों की डांट से क्षुब्ध 9 वर्ष के बालक ने घर छोड़ दिया। आरपीएफ ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से उसकी पहचान कर उसे बड़े भाई को सौंप दिया। परिजनों की तलाश करने में चिराग सोसाइटी ने भी आरपीएफ की मदद की। सोमवार सुबह आरपीएफ के उपनिरीक्षक रमेशचंद सीसीटीवी कैमरों पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर कृष्णा जेड के सामने लगी कुर्सी पर करीब 9 वर्ष की उम्र का एक बच्चा अकेला बैठा दिखाई दिया। उपनिरीक्षक ने पहले तो इसे नजर अंदाज कर दिया। काफी देर बाद भी बच्चा अकेला उसी कुर्सी पर बैठा दिखाई दिया तो उनका माथा ठनका। उन्होंने इसकी जानकारी आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सीबी प्रसाद को दी। प्रभारी निरीक्षक ने बच्चे को थाने बुलवाया और परिजनों के बारे में जानकारी की। बच्चे ने बताया कि वह मैनपुरी का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक ने बच्चे को विश्वास में लेकर उससे पिता का मोबाइल नम्बर हासिल कर लिया। फोन पर बच्चे के पिता से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि डांट की वजह से वह कहीं चला गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बच्चे के मिल जाने और सकुशल होने की जानकारी चिराग सोसाइटी के माध्यम से पिता को दी। शाम को बच्चे का बड़ा भाई सलमान आरपीएफ थाने पहुंचा। बच्चे को बड़े भाई के सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भटके हुए बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था चिराग सोसाइटी के सदस्यों ने इसमें काफी मदद की। बच्चे को परिजनों के पास पहुंचा दिया गया है।  

Read More

मथुरा। स्वामी एसी भक्ति वेदांत मार्ग स्थित वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर में गीता उत्सव का आयोजन चल रहा है। इस दो दिवसीय उत्सव के प्रथम दिवस पर छात्रों ने गीता के श्लोकों का सस्वर वाचन किया। उसके बाद विद्यार्थियांे ने मंदिर द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर के उपाध्यक्ष युधिष्ठिर कृष्ण दास ने किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गीता हमें सफल जीवन जीने की कला सिखती है। गीता का एक-ंउचयएक शब्द ब्रम्ह स्वरूप है। इसका अध्ययन हमें दैनिक जीवन में नियमित रूप से करना चाहिए। जिससे हमारा भौतिक विकास के साथ साथ अध्यात्मिक उन्नति भी हो सके। इस कार्यक्रम के संयोजक श्री दयामयी राधिका एवं संमोहिनी देवी ने बताया कि इस उत्सव में 35 विद्यालयों के 1100 छात्रों ने प्रथम दिवस पर विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। उन्होंने बताया कि रविवार को संस्था द्वारा क्विज कॉम्पटीशन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 300 विद्यार्थियों के भाग लेने की संभावना है। इस अवसर पर वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर के उपाध्यक्ष भरतार्षभा दास, केवल्य कृष्ण दास, अर्जुन कृष्ण दास, अनंतवीर्य दास, रसराज कृष्ण दास, सत्यवर्ता दास, माधवेन्द्र पुरी दास सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।  

Read More

मथुरा । श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के मुख्य अधिषाशी राजीव श्रीवास्तव के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर परंपरागत रूप से मनाये जाने वाली श्रीमद्भगवद् गीता जयंती का आयोजन आगामी 19 दिसम्बर को भागवत भवन में मध्यान्ह 12 बजे से किया जावेगा। इस अवसर पर श्रीधीरेन्द्र षास्त्री के श्रीमुख से गीता तत्व पर प्रवचन सुनने का सौभाग्य सभी को प्राप्त होगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को नित्य पाठ हेतु श्रीमद्भगवद् गीता की पुस्तक भेंट की जावेगी। संस्थान के विषेश कार्याधिकारी विजय बहादुर सिंह ने व्यवस्था की दृष्टि से सभी भगवद् भक्तों से अपना नाम पंजीकृत कराने का आग्रह किया है । श्रीमद् भागवद् गीता जयंती समारोह 17 दिसम्बर को किषोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति और महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम महाविद्यालय के पुस्तकालय सभागार में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक चलेगा। इस दौरान व्याख्यान और वाचन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। समिति संस्थापक पं.अमित भारद्वाज ने बताया कि मुख्य अतिथि पुराणाचार्य डा.मनोज मोहन षास्त्र्ाी होंगे। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डा. अजय त्यागी करेंगे। इस दौरान प्रभारी संस्कृति विभाग केआर काॅलेज डा.रामदत्त मिश्र, समिति अध्यक्ष पं.षषांक पाठक, साहित्य मंत्र्ाी राधाबिहारी गोस्वामी आदि की उपस्थिति भी महत्वपूर्ण रहेगी। 

Read More

मथुरा। मथुरा न्यायालय में एडीजे सप्तम के स्टेनो कोमल प्रसाद की षनिवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय सडक हादसे में मौत हो गई। कामधेनु नगर सदर बाजार निवासी 34 वर्षीय ललित कुमार पुत्र्ा कोमल प्रसाद मथुरा न्यायालय में एडीजे सप्तम के कोर्ट में स्टेनो थे। वह षनिवार की सुबह मोटरसाइकिल से कोर्ट जाने के लिए निकले थे। थाना सदरबाजार के दामोदरपुरा में एक ट्रेक्टर यूपी 85  एम 9946 ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गये। हादसे में मोटरसाकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने इस की सूचना ललित के भाई सुमित को फोन पर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन फानन में घायल को नयति मेडसिटी ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।  

Read More

  मथुरा। कई साल से पुलिस को चकमा दे रहे 25 हजार के इनामी बदमाष बन्डू को मुठभेड के बाद रात्र्ाि करीब तीन बजे गिरफ्तार कर लिया।   बरसाना पुलिस षनिवार की सुबह करीब तीन बजे जरैला चैराहे के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान शहीद उर्फ बन्डू पुत्र असरु मेव उर्फ गूंगा निवासी हाथिया थाना बरसाना और उसके साथी   सलीम पुत्र मुस्ताक उर्फ बहरा निवासी ग्राम हाथिया थाना बरसाना मथुरा से मुठभेड हो गई। पुबलस बन्डू को गिरफ्तार कर लिया  लेकिन उसका साथी भाग जाने में सफल रहा। बन्डू के पास से एक पौनिया 12 बोर व एक जिंदा कारतूस तथा एक खाली करातूस बरामद किया।   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More