BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को दर्शन करने वृंदावन पहुंचीं मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा शक्ति के बल पर ही 70 साल से कश्मीर के लोग जो आजादी चाहते थे, वह आजादी आज दिला मिल गई है।

Read More

मथुरा। संस्कार भारती की नटराज समिति द्वारा शनिवार को गोविन्द नगर स्थित सर्वेश्वरी सदन में सावन का झूलन महोत्सव मनाया गया। डा. अंजू शर्मा द्वारा ध्येय गीत से कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन राजेश्वरी अग्रवाल वंदना सक्सेना, ममता भरद्वाज ने संयुक्त रूप से किया। बड़ी संख्या में महिलायें हरे रंग के पारम्परिक परिधानों में पहुँंची। महिलाओं ने झूले पर झूलते हुए सावन के गीत गाये गये। 

Read More

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर तडके गंभीर हादसा हो गया। एक मैक्स पिकअप गाडी में बीच रोड पर आग लग गई। इससे यातायात भी एक बार प्रभावित हुआ। जानकारी के मुताबिक घटना यमुना एक्सप्रेसवे के थाना सुरीर क्षेत्र की है। रविवार तड़के एक मैक्स पिकअप गाड़ी नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह पुलिया से जा टकराई। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी में अचानक आग लग गई। 

Read More

मथुरा। कान्हा की नगरी मंे स्वच्छता अभियान के तहत की गई मेहनत की परीक्षा 4 जनवरी से 31 जनवरी तक होगी। इस दौरान सर्वेक्षण टीम स्वच्छता मानकों पर कान्हा की नगरी को परखेंगी। संयुक्त नगर आयुक्त अजित सिंह ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम 4 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। नगर निगम ने मथुरा वृंदावन को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार काम किया है। इस के परिणाम भी दिख रहे हैं और मथुरा वृंदावन अपनी धार्मिक और पौराणिक छवि के अनुरूप नजर आ रहा है।  उन्होंने बताया कि डोर टू डोर कूडा कलेक्षन किया जा रहा है। गीले और सूखे कूडे को अलग-अगल रखने की भी व्यवस्था की गई है। षहर की षान टैंक चैराहे पर छावनी परिषद की दीवारांे पर सुंदर पेटिंग की गई है। यहां तक कि यमुना पुल पर भी सतत सफाई अभियान चलाया जाता है। यह पहली बार हुआ है। षहर के प्रवेष मार्गों को भी साफ और स्वच्छ रखा जाता है, जिससे यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को उनकी भावनाओं के अनुरूप मथुरा और वृंदावन नजर आएं। उम्मीद है कि अपना मथुरा वृंदावन इस बार बेहतर प्रदर्षन करेगा। मथुरा पहले ही खुले में षौच मुक्त हो चुका है। चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।    ये होंगे स्वच्छता सर्वेक्षण के मानक स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान टीम नागरिकों से पूछेगी कि डोर टू डोर कूडा किस तरह एकत्र्ाित किया जाता है। सफाई कर्मचारी प्रतिदिन आते हैं कि नहीं, स्वच्छता के प्रति आप पहले से कितना ज्यादा सतर्क हुए हैं। इसके अलावा पार्षदों का रिपोर्ट भी तैयार किया जाएगा।    बडी चुनौती है धार्मिक नगर को स्वच्छ रखना मथुरा और वृंदावन में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। षनिवार और रविवार को यह संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। ये लोग यहां गंदगी करते हैं, इनते बडे जनसमूह को सम्हालना इतना आसान नहीं है। फिर भी सीमित संसाधनों में बेहतर काम करने का प्रयास किया गया है।     

Read More

मथुरा। गांव की खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी सुविधाएं मिलेंगी। गनेषरा स्टेडियम में स्टेडियम में सिंथटिक ट्रेक, हाईमास्क लाइट, बाउण्ड्रीवाल,  पार्किंग, खिलाडियों को किट की व्यवस्थाओं के लिए करीब 12 करोड के प्रस्ताव भेजे गये हैं। 71 लाख के प्रस्तावों को मंजूरी मिल चुकी है।  स्टेडियम से लगातार षानदार खिलाडी सामने आ रहे हैं, इससे कोच, स्टाॅफ और खिलाडियों में उत्साह है। नेषनल और इंटरनेषनल स्तर की तैयारियों के लिए अभी तक खिलाडी सुविधओं के अभाव में दिल्ली और दूसरे बडे स्टेडियमों का रूख करते थे। इससे उनकी तैयारियांे को भी झटका लगता था और आर्थिक बोझ भी बढता था।    स्टेडियम के खिलाडियों ने 6 महीने मंे जीते 164 पदक  जिला क्रिडा अधिकारी एसपी बामनियां ने बताया कि स्टेडियम के खिलाडियांे ने साल 2018 की दूसरी छमाही में राष्ट्रीय, प्रदेष और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कुछ 164 पदक जीते हैं।    खेलो इंडिया के ट्रायल के लिए एक दर्जन खिलाडी चयनित 64 वीं जूडो स्कूल नेषनल जूनियर वर्ग की 15 से 19 दिसम्बर तक नाडियाद गुजरात में आयेजित हुई प्रतियोगिता में मथुरा स्टेडियम से 6 जूडो खिलाडियों ने भाग लिया, अंतरराष्ट्रीय खिलाडी सोहन सिंह ने 50 किग्रा में स्वर्ण पदक हासिल किया। सब जूनियर स्कूल नेषलन की रांची में 27 से 31 दिसम्बर तक आयोजित हुई प्रतियोगिता में पांच जूडो खिलाडियांे ने प्रतिभाग किया। इनमें से 25 में करन वर्मा ने कांस्य पदक, कु.ईषा धनगर ने 32 केजी में कांस्य जीता है।    स्टेडियम के गाउंडमेन की बेटी ने जीता जीता नेषनल में ब्रांज स्टेडियम के गाउंडमेन पातीराम की बेटी कु.ईषा ने जूडो नेषलन गेम में ब्रांज मेडल जीता है। पातीराम ने बताया कि उन्हें 4 हजार 700 रूपये पगार मिलती है। स्टेडियम के सहयोग से बेटी बुलंदियां छू रही है। उन्हेंने कहाकि बेटी के दिन बदलेंगे तो मेरे भी दिन बदलंेगे।     

Read More

मथुरा। सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों की सहायता के लिए समाजसेवी आगे आ रहे हैं। श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज, बरसाना में विद्यालय के जरूरत मंद छात्रोँ को जूते वितरित किये गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष जगदीश बाबू ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक बरसाना के प्रबंधक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य कमल कुमार गौड़ एवं उपप्रधानाचार्य वेद प्रकाश शर्मा तथा शिक्षक ओमप्रकाश चैधरी के प्रयासों से समाजसेवी मनोज कुमार गुप्ता ने इस कार्य का उत्तरदायित्व उठाया। कार्यक्रम में मनोज कुमार शर्मा, सतेन्द्र कुमार, धर्मपाल चैधरी, राधा शरण गोयल,  श्याम सुंदर, राकेश कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।    

Read More

वृन्दावन। गोवर्धन क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग पर एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के पास मिले आधार कार्ड व अन्य कागजात से उसकी पहचान पवन मिश्रा पुत्र राजेश कुमार मिश्रा निवासी बर्रा कानपुर नगर के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि होश में आने पर ही पूरी जानकारी मिलेगी। फिलहाल वो बेहोश है।  बताया जाता है कि युवक नए साल पर गिरिराज जी परिक्रमा लगाने आया था। इसी दौरान किसी ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया। सुबह परिक्रमा मार्ग पर कुंड के पास लहूलुहान हालत में वो पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने बताया कि घायल युवक कानपुर का रहने वाला है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके गले पर किसी ने धारदार हथियार से वार किया है। वो बेहोश है। उसके परिवारवालों को सूचना दी है। परिजनों के आने पर ही कुछ पता चल सकेगा।     

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के सचिव अरुण सिंह बुधवार की सुबह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि 2019 में भारतीय जनता पार्टी पुनः केंद्र की सत्ता में काबिज होने जा रही है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तीन तलाक मामले में मुस्लिम महिलाओं के मान सम्मान की लड़ाई लड़ी, अब कांग्रेस और विरोधी दलों को राज्यसभा में मुस्लिम महिलाओं के मान सम्मान के लिए जवाब देना होगा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होगा यह हिंदुओं की आस्था का सवाल है। भाजपा इस मामले में विधि सम्मत कार्य करेगी और संभावना है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही निर्णय लेगा।  

Read More

मथुरा। श्री राधा रानी सेवा समिति की एक बैठक कस्वे के रेतिया बाजार स्थित गोपाल जी मंदिर पर रखी गई जिसमें आगामी पदयात्रा को लेकर विचार विमर्श किये गए जिसमे पदयात्रा संचालक मोहित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया  राया द्वारा संचालित 55 वीं मासिक पदयात्रा दिनांक 06 जनवरी रविवार को  सुबह 6 बजे रेतिया बाजार स्थित ठाकुर श्री राधा गोपालजी मंदिर  से  प्रारंभ होकर भजन कीर्तन करते हुए भक्त मांट खादर स्थित श्री राधारानी मान सरोवर पहुचेंगे जहा सर्वप्रथम श्री जी को भोग प्रसाद लगाया जाएगा एव सभी पदयात्रियों के लिए प्रसाद।की व्यवस्था की जाएगी 

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गांव सारस में एक वर्षो पुराने नीम के पेड़ से मीठा पानी निकल रहा है। जिसे ग्रामीण कोई दैवीय चमत्कार मान रहे हैं।भले ही मेडिकल साइंस में रोगों को दूर करने के नए प्रयोग किये जा रहे हो । और नई चिकित्सा पद्धति के साथ इलाज किया जा रहा हो।किन्तु आधुनिकता के इस दौर में आज भी लोग जड़ी बूटियों के साथ रोगों को दूर करने का दावा करते हैं।  कहावत तो यह है कि अगर दवा विश्वास के साथ ली जाए तो हर रोग दूर हो जाते हैं ।यही बजह है कि आज राया क्षेत्र के सादाबाद रोड स्थित सारस गांव में नीम के पेड़ से पानी का निकलने से ग्रामीणों में कौतूहल का वातावरण है क्योंकि यहां वर्षो पुराने एक नीम के पेड़ से पानी निकल रहा है। ग्रामीण इसे कोई दैवीय चमत्कार मानकर बोतलों में भर कर ले जा रहे हैं ।और उस पानी को पीकर अपने आप को रोग मुक्त होने की बात कर रहे हैं । गांव के तालेवर  सिंह कहते हैं के नीम के पेड़ से जो पानी निकलता है उसे पीकर रोग दूर हो जाते हैं ।क्योंकि पानी मीठा है और बरसों पुराना नीम का पेड़  प्लॉट में खड़ा हुआ है। इस  को देखने के लिए दूर दराज से लोग गांव पहुच रहे है  ।वहीं आने वाले ग्रामीण अपने रोगों से मुक्ति पाने के लिए इस मीठे पानी को बोतलों में भरकर ले जा रहे हैं।  

Read More

मथुरा। उप्र सरकार की प्राथमिकता के 70 विकास कार्यों में से जनपद में संचालित 50 लाख से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं में अवमुक्त धनराशि पर्याप्त उपलब्ध होने के उपरान्त भी निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने व निर्माण कार्यों में उदासीनता बरतने पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने 11 कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी, अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधिशासी अभियंता आवास विकास परिषद, अधिशासी अभियंता अपर खण्ड आगरा नहर, अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेष स्टेट कंसटेªक्शन एण्ड इन्फास्ट्रक्चर डवलेपमेंट कारपोरेशन लि0, परियोजना अभियंता पैकफेड, परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेष राजकीय निर्माण निगम, परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस उत्तर प्रदेष  जलनिगम, अधिशासी अभियंता द्वादस शाखा जलनिगम, परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण, परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल का स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने इन सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को पत्र जारी कर कड़े निर्देश दिये हैं कि वह अपने-अपने विभागीय परियोजनाओं के निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए सभी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें।

Read More

  मथुरा। मेयर ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ नगर के रैन-बसेरों का निरीक्षण किया। अटल्ला चुंगी स्थित रैन बसेरा में ताले जड़े मिले और कर्मचारी भी नहीं मिला। इस पर मेयर ने नाराजगी जताते हुए रैन-बसेरा की देखरेख निगम के हाथों लेने के निर्देश दिए हैं। बुधवार सुबह मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने निगम कर्मचारी श्रीगोपाल वशिष्ठ, गोपाल शर्मा सहित कई कर्मचारियों के साथ अटल्ला चुंगी स्थित रैन बसेरा पहुंचे। अग्रवाल सेवा समिति की देखरेख में इस रैन बसेरा में ताले जड़े मिले और कर्मचारी भी नदारद मिला। मेयर करीब पौन घंटे रैन बसेरा को खुलवाने के लिए मौके पर ही इंतजार करते रहे। इस पर नाराज मेयर ने नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि इस रैन बसेरा की देखरेख निगम अपने हाथ में ले। वहीं परशुराम पार्क और लक्ष्मण शहीद भवन में बने रैन बसेरा का निरीक्षण किया। यहां दोनों रैन बसेरे खुले पाए गए, कर्मचारी भी मौजूद मिले। मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि बढ़ती सर्दी में खुले आसमान में रहने वाले निर्धन लोगों के लिए रैन बसेरा ही एक आश्रय स्थल है।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More