देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गांव सारस में एक वर्षो पुराने नीम के पेड़ से मीठा पानी निकल रहा है। जिसे ग्रामीण कोई दैवीय चमत्कार मान रहे हैं।भले ही मेडिकल साइंस में रोगों को दूर करने के नए प्रयोग किये जा रहे हो । और नई चिकित्सा पद्धति के साथ इलाज किया जा रहा हो।किन्तु आधुनिकता के इस दौर में आज भी लोग जड़ी बूटियों के साथ रोगों को दूर करने का दावा करते हैं। कहावत तो यह है कि अगर दवा विश्वास के साथ ली जाए तो हर रोग दूर हो जाते हैं ।यही बजह है कि आज राया क्षेत्र के सादाबाद रोड स्थित सारस गांव में नीम के पेड़ से पानी का निकलने से ग्रामीणों में कौतूहल का वातावरण है क्योंकि यहां वर्षो पुराने एक नीम के पेड़ से पानी निकल रहा है। ग्रामीण इसे कोई दैवीय चमत्कार मानकर बोतलों में भर कर ले जा रहे हैं ।और उस पानी को पीकर अपने आप को रोग मुक्त होने की बात कर रहे हैं । गांव के तालेवर सिंह कहते हैं के नीम के पेड़ से जो पानी निकलता है उसे पीकर रोग दूर हो जाते हैं ।क्योंकि पानी मीठा है और बरसों पुराना नीम का पेड़ प्लॉट में खड़ा हुआ है। इस को देखने के लिए दूर दराज से लोग गांव पहुच रहे है ।वहीं आने वाले ग्रामीण अपने रोगों से मुक्ति पाने के लिए इस मीठे पानी को बोतलों में भरकर ले जा रहे हैं।













Related Items
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कितना पानी पीना चाहिए?
सेहत और त्वचा दोनों के लिए लाभकारी है हल्दी पानी, स्वस्थ व मजबूत रहता है शरीर, आता है निखार