BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

संस्कार भारती के झूलन महोत्सव में मल्हार पर झूमी महिलाएं

मथुरा। संस्कार भारती की नटराज समिति द्वारा शनिवार को गोविन्द नगर स्थित सर्वेश्वरी सदन में सावन का झूलन महोत्सव मनाया गया। डा. अंजू शर्मा द्वारा ध्येय गीत से कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन राजेश्वरी अग्रवाल वंदना सक्सेना, ममता भरद्वाज ने संयुक्त रूप से किया। बड़ी संख्या में महिलायें हरे रंग के पारम्परिक परिधानों में पहुँंची। महिलाओं ने झूले पर झूलते हुए सावन के गीत गाये गये। गायिका डॉ सीमा मोरवाल ने सावन की मल्हार का गायन आरंभ किया तो सभी महिलाएं नृत्य करने लगीं। नीलम खण्डेलवाल, रेखा, दिव्या साहनी आदि ने ब्रज की मल्हार गाकर समा बांध दिया। कवियित्री रेनू उपाध्याय ने काव्यपाठ किया। बाल कलाकार कनिष्का जैन ने लोकगीत पर नृत्य कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया । प्रिय्ाम्वदा, अयाति और ऋतु खण्डेलवाल को भी उनकी नृत्य प्रस्तुति के लिए पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संध्या खण्डेलवाल और सपना खण्डेलवाल ने सभी महिलाओं को कई खेलों का भी आनंद दिलाया और विजेताओं को पुरुस्कृत किया। तीज सुंदरी का पुरुस्कार चांदनी को दिया गया । कार्यक्रम के लकी ड्रा में प्रीति अग्रवाल विजयी रही। संचालन शिवानी खण्डेलवाल ने किया। संस्था महामंत्री अनुपम गौतम ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता पार्वती के 108वें जन्म में शिव से मिलन के प्रतीकोत्सव के रूप में हरियाली तीज मनायी जाती है। भरत खण्डेलवाल, राजकुमार खण्डेलवाल, शशांक तिवारी, शैलेश खण्डेलवाल आदि का विशेष सहयोग रहा। कर्यक्रम में संतोष राजावत, प्रीती गुप्ता, प्रतिमा सिंह, दीपान्जलि शर्मा, आभा द्विवेदी, दीप्ती अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More