BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कहीं खुले तो कहीं बंद मिले रैनबसेरा

 
कहीं खुले तो कहीं बंद मिले रैनबसेरामथुरा। मेयर ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ नगर के रैन-बसेरों का निरीक्षण किया। अटल्ला चुंगी स्थित रैन बसेरा में ताले जड़े मिले और कर्मचारी भी नहीं मिला। इस पर मेयर ने नाराजगी जताते हुए रैन-बसेरा की देखरेख निगम के हाथों लेने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार सुबह मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने निगम कर्मचारी श्रीगोपाल वशिष्ठ, गोपाल शर्मा सहित कई कर्मचारियों के साथ अटल्ला चुंगी स्थित रैन बसेरा पहुंचे। अग्रवाल सेवा समिति की देखरेख में इस रैन बसेरा में ताले जड़े मिले और कर्मचारी भी नदारद मिला। मेयर करीब पौन घंटे रैन बसेरा को खुलवाने के लिए मौके पर ही इंतजार करते रहे। इस पर नाराज मेयर ने नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि इस रैन बसेरा की देखरेख निगम अपने हाथ में ले।
वहीं परशुराम पार्क और लक्ष्मण शहीद भवन में बने रैन बसेरा का निरीक्षण किया। यहां दोनों रैन बसेरे खुले पाए गए, कर्मचारी भी मौजूद मिले। मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि बढ़ती सर्दी में खुले आसमान में रहने वाले निर्धन लोगों के लिए रैन बसेरा ही एक आश्रय स्थल है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More