BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में कानपुर के युवक का गला काटा

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में कानपुर के युवक का गला काटावृन्दावन। गोवर्धन क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग पर एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के पास मिले आधार कार्ड व अन्य कागजात से उसकी पहचान पवन मिश्रा पुत्र राजेश कुमार मिश्रा निवासी बर्रा कानपुर नगर के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि होश में आने पर ही पूरी जानकारी मिलेगी। फिलहाल वो बेहोश है। 

बताया जाता है कि युवक नए साल पर गिरिराज जी परिक्रमा लगाने आया था। इसी दौरान किसी ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया। सुबह परिक्रमा मार्ग पर कुंड के पास लहूलुहान हालत में वो पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने बताया कि घायल युवक कानपुर का रहने वाला है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके गले पर किसी ने धारदार हथियार से वार किया है। वो बेहोश है। उसके परिवारवालों को सूचना दी है। परिजनों के आने पर ही कुछ पता चल सकेगा।   

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More