BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाकियू फिर छेडेगा जंग

27 से भाकियू फिर छेडेगा जंगमथुरा। सर्दी के मौमस में एक बार फिर आंदोलन गर्माहट ले कर आ रहे है। भारतीय किसान यूनियन 27 दिसम्बर से कलक्ट्रेट पर बडा आंदोलन करने जा रही है। सिंचाई विभाग में हुए 3.27 करोड के घपले, बिजली के बढे हुए बिल और किसानों की दूसरी समस्याओं को लेकर भाकियू ने आंदोलन का फैसाल किया है।  
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमारतौमर ने बताया कि नहर और रजवाहों की सफाई के 3.27 करोड में सबका हिस्सा बांट हुआ है। किसान चीखचीख कर आलाधिकारियों से फरियाद करते रहे। उनके यहां रजवाह की सफाई नहीं हुई है वहीं सिंचाई विभाग ने कागजों में काम पूरा कर दिया है। जहां सफाई हुई है वहां भी ड्रेन के कुछ हिस्से की सफाई कराकर बाकी सफाई सिर्फ कागजों में पूरी कर दी गयी है। उन्होंने कहाकि बिजली के बढे हुए बिलों से भी किसान परेषान हैं। बिना रिष्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। किसान से सरकारी दफ्तरों में हर काम के पैसे मांगे जा रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन इस पूरे घोटाले के लिए जिला प्रषासन को जिम्मेदार मान रही है। भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस घोटाले की निष्पक्ष जांच कराई जाये। उन्होंने कहाकि जिलाधिकारी ने ड्रोन से रजवाह साफाई की निगरानी का दावा किया था, उनका ड्रोन कहीं  उडता नहीं दिखा। ए
 
140 माइनर और रहवाहों की होनी है साफाई
140 से अधिक रजवाह, माइनर व अल्पिका का सिल्ट सफाई का कार्य षुरू किया है। बल्देव, दघैंटा, रदोई, छडगांव नैनूपट्टी , फौंडर, रसूलपुर, रामपुर आदि माइनरों की सफाई नहीं हुई है, जबकि कागजों में काम पूरा दिखा दिया गया है।
 
नहीं मिलेगा सर्वे के लिए मौका
नवम्बर के पहले सप्ताह में रजवाहों में पानी छोडे जाने पर सफाई कार्य के सर्वे का मौका नहीं मिलेगा। दो अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में साफाई कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसे में किसानों को भी कम संबंधी षिकायत का मौका नहीं मिलोगा और षिकायत करते हैं तो सर्वे की स्थिति ही नहीं बनेगी।  
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More