BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भाकियू की पांच सितम्बर की किसान महापंचायत साबित होगी मील का पत्थर

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत का श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर तीन दिवसीय चिंतन शिविर दूसरे दिन किसान भवन डैम्पीयर नगर में जारी रहा। चिंतन शिविर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा मुख्यरूप से सामिल हुए।

राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा का भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहनाकर जोशीला स्वागत किया। चिंतन शिविर में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसान मौजूद रहे। जिनमें महिलाओं की भूमिका अधिक थी। सभी किसान टोपी लगा कर हाथों में झंडा लेकर भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चिंतन शिविर में पहुंचे।

चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने कहा कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली विशाल किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं। हर जनपद से लाखों की तादाद में अपने निजी वाहनों से मुजफ्फरनगर पहुंचकर किसान महापंचायत को सफल बनाएं। यह किसान महापंचायत भारतीय किसान यूनियन के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

10 महीने से देश का अन्नदाता किसान दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहा है लेकिन इस गूंगी बहरी सरकार ने किसानों की तरफ मुड़ कर भी नहीं देखा। जिसकी हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक काले कानूनों की वापसी नहीं होगी तब तक घर वापसी नहीं होगी। भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मथुरा जनपद में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हर साल चिंतन शिविर लगाया जाता है लेकिन कोराना गाइडलाइन को देखते हुए अबकी बार किसानों की संख्या कम है।

मुजफ्फरनगर महापंचायत में आगरा मंडल से 300 बसों और सैकड़ों छोटे वाहन में पहुंचेंगे। मुजफ्फरनगर महापंचायत को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी जी जान से जुटे हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी, महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, जिला संगठन मंत्री धीर सिंह ने संयुक्त रूप से कहाकि मुजफ्फरनगर महापंचायत को सफल बनाने के लिए मथुरा जनपद के हर गांव में किसानों के बीच जाएंगे अधिक से अधिक संख्या में मुजफ्फरनगर के लिए किसानों को तैयार करेंगे।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। चिंतन शिविर में प्रमुख रूप से गजेंद्र सिंह गावर, रोहता चौधरी, चुन मुन चौधरी, डॉक्टर चेतन नौहवार, गिरिराज सिंह परिहार, ललित शर्मा, विश्वेंद्र चौधरी, द्रोणाचार्य कुंतल, राजकुमार चौधरी, तेज बहादुर, सोनी, डॉक्टर राजपाल चौधरी, शंकर सिंह जावरा, भजन लाल सिंह जावरा आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More