BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

किसान भवन में तीन दिन चलेगा भाकियू का चिंतन शिविर

मथुरा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का तीन दिवसीय चिंतन शिविर मथुरा महानगर के डैंपियर नगर स्थित किसान भवन में शुरू हुआ। चिंतन शिविर में उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

भारतीय किसान यूनियन का तीन दिवसीय चिंतन शिविर 28, 29 और 30 तक चलेगा। चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान एवं आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने कहा भारतीय किसान यूनियन का चिंतन शिविर महात्मा बाबा टिकेत के जमाने से चला आ रहा है। पहले इस शिविर में बाबा टिकैत के लाखों अनुयाई आते थे लेकिन कोविड-19 का पालन करते हुए अबकी बार संख्या बहुत कम रहेगी। चिंतन शिविर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी संगठन पर मंथन करेंगे।

कृषि विरोधी काले कानूनों के विरोध में दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे धरना प्रदर्शनों के संबंध में भी चर्चा होगी। देश का अन्नदाता 10 महीने से सड़कों पर आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार के नुमाइंदे कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी, भारतीय किसान यूनियन के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, भारतीय किसान यूनियन के निवर्तमान जिला संगठन मंत्री धीरी सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है। इस सरकार में देश का अन्नदाता दुखी है।

शीघ्र केंद्र सरकार को किसानों की बात माननी चाहिए और कृषि विरोधी काले कानूनों को वापस लेना चाहिए, नहीं तो देश का अन्नदाता सड़कों पर उतर कर केंद्र सरकार की ईट से ईट बजा देगा।

चिंतन शिविर में भारत देश के हर कौने से किसान आते हैं लेकिन कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अबकी बार किसानों की संख्या कम रहेगी। चिंतन शिविर में प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री करुआ सिंह, शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी, जगदीश परिहार, राजकुमार चौधरी, दुर्णाचार्य कुंतल, प्रेमचंद, अतर सिंह, गोवर्धन सिंह, सीताराम, श्यामवीर, जगदीश चौधरी मौजूद थे।                                  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More